फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम में आए करीब: प्रभात के प्यार में अंधी हुई प्रिया, रची पति की हत्या की साजिश; दोनों हैं केंद्रीय कर्मचारी

Mon, 26 Oct 2026 04:58 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य के मुताबिक, मूलरूप से झांसी निवासी शशांक केंद्र सरकार में कर्मचारी हैं और वसुंधरा में रहते हैं। उनकी पत्नी प्रिया शर्मा भी भारत सरकार में सीनियर अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हैं। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पति-पत्नी के रिश्ते को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर-1 में एक सरकारी कर्मचारी पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। घायल की पहचान शशांक कंथोरिया के रूप में हुई है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। शशांक की पत्नी प्रिया शर्मा पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। पुलिस ने प्रिया और उसके कथित प्रेमी प्रभात सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


Trending Videos

जिम में बढ़ीं नजदीकियां, पति को रास्ते से हटाने का आरोप
एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य के मुताबिक, मूलरूप से झांसी निवासी शशांक केंद्र सरकार में कर्मचारी हैं और वसुंधरा में रहते हैं। उनकी पत्नी प्रिया शर्मा भी भारत सरकार में सीनियर अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हैं। आरोप है कि प्रिया की नजदीकियां जिम संचालक प्रभात सिंह से जिम में कसरत के दौरान बढ़ीं। इसके बाद दोनों के बीच संबंध गहरे हो गए। आरोप है कि इसी रिश्ते के चलते शशांक को रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई।

दो मिनट का अंतर, ताकि किसी को न हो शक
पुलिस के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के लिए इस तरह का घटनाक्रम तय किए जाने का आरोप है, जिससे किसी को दोनों पर संदेह न हो। आरोप है कि प्रिया के घर से निकलने के करीब दो मिनट बाद प्रभात फ्लैट में दाखिल हुआ। उसने पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर नकाब पहनने और हाथों में दस्ताने लगाने की योजना बनाई थी। इसी दौरान शशांक पर चाकू से हमला किया गया।
 
विज्ञापन

पुलिस खोज रही इन सवालों के जवाब
हमले में गंभीर रूप से घायल शशांक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हमले की पूरी योजना कैसे बनाई गई, वारदात में किन परिस्थितियों की भूमिका रही और क्या इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भी संलिप्तता है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें