फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से युवक की मौत, लोगों ने बिजलीघर का घेराव किया

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट लगने से युवक की मौत, लोगों ने बिजलीघर का घेराव किया
विज्ञापन

साहिबाबाद। करहेड़ा में सोमवार सुबह को करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक ने कपड़ों पर प्रेस करने के लिए प्लग लगाया, इस दौरान प्रेस में करंट आने से उसकी मौत हो गई। घटना से नाराज लोगों ने विद्युत निगम के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए करहेड़ा बिजलीघर का घेराव किया। लोगों ने पुलिस और विद्युत निगम के अधिकारियों से भी कार्रवाई की मांग की है।
साहिबाबाद के करहेड़ा गांव में विनोद अग्रवाल परिवार संग रहते हैं। वह पानी की सप्लाई कर परिवार की गुजर बसर करते हैं। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में करीब सात दिनों से कई घरों में अर्थिंग से करंट उतर रहा है। इसकी शिकायत कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों से की जा चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से अभी भी यह समस्या बनी हुई है। उनका 28 वर्षीय छोटा बेटा आकाश अग्रवाल सोमवार सुबह कपड़ों पर प्रेस करने के लिए प्लग रहा था। इसी दौरान आकाश करंट की चपेट में आ गया। इससे आकाश की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए लोगों ने नाराजगी जताई। स्थानीय लोग करहेड़ा बिजलीघर पहुंच गए। उन्होंने बिजलीघर पर नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा काटा। लोगों ने घटना में जिम्मेदार विद्युत निगम कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। हंगामे की सूचना मिलने पर साहिबाबाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया हालांकि नाराज भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। साहिबाबाद थाने से महिला पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंची थीं। साहिबाबाद थाना प्रभारी प्रदीप कुमार त्रिवेदी ने बताया कि परिजन की ओर से तहरीर नहीं मिली है। विद्युत निगम के अधिकारियों को दी गई प्रतिलिपि मिली है।
विज्ञापन

तीन भाई-बहनों में लाडला था आकाश
मृतक आकाश की भाभी सोनिया ने बताया कि आकाश तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। बड़े भाई व बहन की शादी हो चुकी है। आकाश चांदनी चौक में एक शोरूम पर प्राइवेट जॉब करता था। अचानक आकाश की मौत से परिवार के सभी लोग सदमे में हैं।
एक सप्ताह पहले ही हुए थे शिफ्ट
आकाश के पिता विनोद अग्रवाल का परिवार एक सप्ताह पहले ही करहेड़ा में शिफ्ट हुआ है। नए घर में आने की सभी को खुशी थी लेकिन करंट लगने से हुई आकाश की मौत ने परिवार की खुशियां ही छीन ली। इससे पहले विनोद का परिवार का किराए के मकान में रहा था।
विज्ञापन

कोयल एंक्लेव एसडीओ शिवनाथ शर्मा ने बताया कि टीम भेजकर खंभे, तार व बिजली मीटर की जांच कराई गई। इनमें से किसी में करंट उतरने की खामी नहीं मिली। संभवत: घर के अंदर बिजली की कोई गड़बड़ी से करंट उतरने से हादसा हुआ हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें