फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशीष के दोस्तों से की पूछताछ, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
आशीष के दोस्तों से की पूछताछ, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन

गाजियाबाद। राजनगर में वकील के आत्महत्या मामले में पुलिस ने सोमवार को आशीष त्यागी के दोस्त सिद्धार्थ और विशाल से बातचीत कर नौ जुलाई के दौरान का घटनाक्रम को जाना। हालांकि पुलिस ने रिपोर्ट में नामजद किसी से भी पूछताछ नहीं की। पुलिस की कार्यप्रणाली से नाखुश आशीष के पिता राकेश त्यागी का कहना है कि 24 घंटे बाद भी आरोपी शहर में घूम रहे हैं। पुलिस ने उनसे फोन पर भी बातचीत करने की जहमत नहीं उठाई है। सोमवार को पुलिस ने डायमंड फ्लाईओवर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज निकलवाए। आशीष की गाड़ी कहां खड़ी थी, कहां दुर्घटना हुई थी इसका पता पुलिस लगा रही है।
विज्ञापन

घटना से पहले जब मेसेज कर आरोपियों का नाम ले लिया गया तो पुलिस क्यों हिरासत में लेकर पूछताछ नहीं कर रही है। उन्होंने पुुलिस पर जांच के नाम पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाया। आरोपियों के राजनीतिक रसूख के चलते मामले में कोई कार्रवाई नहीं का जा रही है। कविनगर थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोस्तों से बातचीत कर तथ्यों को जुटाया जा रहा है। पुलिस पूरी तरह निष्पक्ष होकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें