फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन में कोई अपराध नहीं करुंगा, जेल भेज दो

विज्ञापन
विज्ञापन
जीवन में कोई अपराध नहीं करुंगा, जेल भेज दो
विज्ञापन

लोनी। सिरोली गांव में जैनेंद्र की गोली मारकर हत्या के मामले में जेल गए गैंगस्टर कपिल और सागर ने शुक्रवार दोपहर हाथ में तख्ती लेकर लोनी बार्डर थाने में सरेंडर किया। इस तरह से आत्मसमर्पण करने की क्षेत्र में चर्चा रही।
विज्ञापन

जेल से दोनों जमानत पर बाहर आए थे। इसके बाद लोनी पुलिस ने दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की थी। पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। शुक्रवार को दोनों गैंगस्टर हाथ में तख्ती लेकर थाने पहुंचे। तख्ती पर लिखा था कि थाना लोनी बार्डर पर आत्मसमर्पण करने आया हूं। मैं आज के बाद जीवन में कोई अपराध नहीं करुंगा। थाने पहुंचने पर दोनों ने बताया कि पुलिस और एसओजी अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर रही है। इस दौरान अपराधियों के पैरों में गोली लग रही है। दोनों को डर था कि पुलिस कहीं उन्हें भी गोली न मार दे। थाना प्रभारी योगेंद्र पवार ने बताया कि दोनों गैंगस्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें