फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीएचए में मेधावियों ने सफलता का परचम लहराया

विज्ञापन
विज्ञापन
टीएचए में मेधावियों ने सफलता का परचम लहराया
विज्ञापन

साहिबाबाद। ट्रांस हिंडन क्षेत्र में मेधावियों ने बोर्ड परीक्षा परिणाम में सफलता का परचम लहराया। हाईस्कूल में प्रियांशु बघेल ने 84.66 प्रतिशत अंक पाए। खोड़ा के ही इंडियन नेशनल इंटर कॉलेज के भूपेंद्र मौर्या ने हाईस्कूल में 89 प्रतिशत अंक लेकर जिले में नौवां स्थान हासिल किया जबकि इंटर में अंशिका ने 82 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में सर्वाधिक अंक पाए। इंडियन नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रदीप वर्मा ने बताया कि स्कूल में हाईस्कूल में 480 व इंटर में 390 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। जीसी पब्लिक इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य रीना शर्मा ने बताया कि हाईस्कूल में 85 में से 83 विद्यार्थी पास हुए।
अर्थला स्थित कैलाशवती इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ज्ञानेश कुमार ने बताया कि हाईस्कूल में 277 विद्यार्थियों में से 245 पास, 31 फेल हुए। इंटर में 65 में से 64 पास व एक विद्यार्थी फेल हुआ। हाईस्कूल में उमर फारूख ने 84.33 प्रतिशत व इंटर में इकरा ने 82.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में सबसे आगे रहे। मकनपुर नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य अनिता वशिष्ठ ने बताया कि हाईस्कूल में 131 में से 125 विद्यार्थी पास, तीन फेल हुए। इंटर में 77 में से 76 विद्यार्थी पास व एक अनुपस्थित रहा। हाईस्कूल में नेहा ने 81 प्रतिशत व इंटर में बबिता ने 74.40 प्रतिशत सर्वाधिक अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहिबाबाद रेलवे रोड नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य मीना वर्मा ने बताया कि हाईस्कूल में 151 में से 139 पास, छह अनुपस्थित व छह फेल हुए। हाईस्कूल में मोहनी ने 80.10 प्रतिशत व इंटर में रविना 75.60 प्रतिशत सर्वाधिक अंक प्राप्त किए। इन स्कूलों में किसी भी दिव्यांग विद्यार्थी ने परीक्षा नहीं दी। सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को परिवार व स्कूल प्रबंधन ने बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें