युवक ने गेस्ट हाउस में किया महिला से दुष्कर्म
लोनी। बार्डर थाना क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में मंगलवार रात महिला के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवक महिला को दिल्ली से लोनी स्थित गेस्ट हाउस में लाया था। महिला ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरार युवक की पुलिस तलाश कर रही है।
दिल्ली में रहने वाली एक महिला को सीमापुरी दिल्ली में रहने वाला नितिन अग्रवाल लोनी लाया था। महिला का कहना है कि युवक उन्हें किसी काम के लिए लोनी लाया था। यहां युवक महिला को लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी स्थित गेस्टहाउस में ले गया। गेस्टहाउस में महिला ने दुष्कर्म का विरोध किया तो युवक धमकी देने लगा। घटना को अंजाम देने के बाद युवक मौके से फरार हो गया। इसके बाद महिला ने युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। लोनी बार्डर थाना अध्यक्ष योगेंद्र पवार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवक की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। महिला को मेडिकल के लिए भेजा जाएगा। महिला का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।