फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद 25 हजार का ईनामी पशु तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद 25 हजार का ईनामी पशु तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

लोनी। बंथला शकलपुर मार्ग पर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बुधवार दोपहर 25 हजार के ईनामी बदमाश समेत दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों ने चेकिंग कर रही पुलिस पर फायर की थी। गिरफ्तार पशु तस्करों के पैरों में गोली लगी है। दोनों के कब्जे से बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

लोनी सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि पुलिस टीम शकलपुर गांव मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सामने से आ रही एक बाइक पर दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर दोनों बाइक सवार वापस भागने लगे। शक होने पर पुलिस ने पीछा किया, तो बाइक सवारों ने पुलिस की तरफ फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई। पुलिस की गोली बाइक सवार दोनों संदिग्धों के पैर में लगी। गोली लगने पर दोनों वहीं गिर गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों बदमाशों ने अपने नाम दिलशाद निवासी निठोरा और छोटू उर्फ परवेज निवासी लक्ष्मी गार्डन बताए हैं। सीओ ने बताया कि दिलशाद ट्रॉनिका सिटी के गैंगस्टर के मुकदमे और दिल्ली हर्ष विहार से गोकशी के मुकदमे में वांछित चल रहा है। दिलशाद के ऊपर 25 हजार का ईनाम गाजियाबाद से घोषित गया है। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें