फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के शक में पल्लेदार की पीटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के शक में पल्लेदार की पीटकर हत्या
विज्ञापन

साहिबाबाद। नवीन फल एवं सब्जी मंडी में पल्लेदार झंडापुर निवासी राजेश (25) की चोरी के शक में देर रात पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसका शव मंडी के पीछे वाले गेट पर बालाजी टिंबर में लकड़ी के गोदाम में मिला। पत्नी का आरोप है कि टिंबर मालिक ने अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर पति को मारपीट के दौरान करंट भी लगाया। लोगों के हंगामे के बाद लिंक रोड पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मूलरूप से हाथरस के सिकंदराराऊ निवासी राजेश यहां झंडापुर में किराये के मकान में रहता था। वह मंडी में पल्लेदारी के लिए रात में ही माल की गाड़ियों का इंतजार करता था। वह रात में घर पर दो बजे के बाद ही आता था। देर रात को वह मंडी गया था लेकिन सुबह तक वापस नहीं आया। पत्नी प्रीति घर पर इंतजार कर रही थी। उसने शक होने पर तुरंत परिवार के लोगों को जानकारी दी। पुलिस को गुमशुदा की सूचना देकर सभी ने कॉलोनी में हर जगह तलाश शुरू कर दी। काफी देर बाद पता चला कि राजेश का शव सब्जी मंडी के पीछे वाले गेट के पास झंडापुर की तरफ बालाजी टिंबर नामक लकड़ी की टाल के अंदर पड़ा है। उसके शरीर पर मारपीट के कई निशान थे। परिजनों का आरोप है कि शव के आसपास पानी भी पड़ा था और बिजली के तार पड़े थे। परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या की आशंका जताकर टिंबर मालिक और उसके कर्मचारियों पर आरोप लगाया है। घटना के बाद से लकड़ी गोदाम के सभी लोग फरार हैं।
विज्ञापन

टिंबर मालिक ने दी थी तीन चोर घुसने की जानकारी
घटना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। उस समय मालिक का कहना था कि उसकी लकड़ी की टाल में चोरी करने के लिए तीन चोर घुसे थे, जिनमें से दो भाग गए जबकि राजेश को पकड़ लिया। उसने मारपीट की बात से पहले इनकार किया। अब पुलिस जांच तेज होने पर कर्मचारियों के साथ फरार हो गया।
हंगामे की आशंका पर तैनात रही पुलिस
झंडापुर में इस घटना के बाद लिंक रोड पुलिस हंगामे की आशंका के चलते दिनभर तैनात रही। थाना प्रभारी बिजेश कुमार सिंह दो चौकी प्रभारी के साथ लगातार निगरानी बनाए रखे। फारेंसिक टीम ने नमूने और फिंगर प्रिंट लेकर जांच के लिए भेज दिए। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि राजेश के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं लगे थे। परिजन पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों से शिकायत मिलने पर मामले में मुकदमा भी लिखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें