फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेनेटरी एजेंसी के गोदाम की दीवार तोड़कर 15 लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेनेटरी एजेंसी के गोदाम की दीवार तोड़कर 15 लाख की चोरी
विज्ञापन

साहिबाबाद। पाइप मार्केट में बेखौफ चोरों ने मंगलवार देर रात एक खाली प्लॉट के रास्ते मुदित सेनेटरी एजेंसी के गोदाम की दीवार तोड़कर करीब 15 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोर गाड़ी में सामान भरकर ले गए। चोर गोदाम और शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी ले गए।
व्यापारी मुदित लोहिया लोहियानगर के ए ब्लॉक में रहते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम करीब सवा सात बजे वह दुकान व गोदाम का ताला लगाकर घर चले गए थे। मंगलवार को मार्केट में अधिकांश गोदाम व दुकानें बंद रहती हैं। बुधवार सुबह करीब नौ बजे कर्मचारी गोविंद दुकान पर पहुंचा तो उसने खाली प्लॉट में सेनेटरी का सामान बिखरा पड़ा देखा। वह प्लॉट में पीछे गए तो उसके होश उड़ गए। वहां गोदाम की दीवार टूटी हुई थी। उसने तुरंत एजेंसी के मालिक को चोरी की सूचना दी। वह गोदाम के अन्य स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और ताला खोलकर अंदर गए। गोदाम से पीतल की टोंटी, पानी की टंकी, वॉशबेसिन, पाइप समेत करीब 15 लाख का माल गायब था। उन्होंने बताया कि चोर गाड़ी से वारदात को अंजाम देने आए थे। देर रात में उन्होंने गोदाम से सामान कट्टे व पैकेट में बांधकर गाड़ी में भरा, फिर उसे लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालिक का कहना है कि उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से गोदाम व दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगवाए हुए थे। उसकी रिकॉर्डिंग के लिए डीवीआर सेट व एलसीडी दुकान में लगे थे। चोरों ने अपनी पहचान छुपाने के लिए पहले कैमरों को तोड़ा, फिर डीवीआर भी साथ ले गए। उन्होंने डायल-112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। अभी तक की जांच में 15 लाख का माल चोरी की जानकारी हुई है। मालिक का कहना है कि कर्मचारी चोरी हुए सामान की सूची तैयार कर रहे हैं। गायब सामान का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। साहिबाबाद थाना प्रभारी नागेंद्र चौबे का कहना है कि गोदाम के आसपास सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया है। टीम का गठन कर अलग-अलग एंगल से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें