फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी पीने के बहाने महिला ने होमगार्ड के घर से नकदी व गहने किए साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी पीने के बहाने महिला ने होमगार्ड के घर से नकदी व गहने किए साफ
विज्ञापन

साहिबाबाद। शहीद नगर में दिल्ली पुलिस के होमगार्ड मोहम्मद वाहिद के घर एक महिला ने पानी पीने के बहाने पर्स समेत गहने व नकदी चोरी कर लिए। महिला की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है। मामले में शहीद नगर पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगा है। वहीं, राजेंद्र नगर निवासी आरती ने चोरी करते एक चोर को पकड़ लिया। दोनों मामलों में साहिबाबाद पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
मोहम्मद वाहिद ने बताया कि 17 मई को एक संदिग्ध महिला गली में लोगों से उनका नाम व पता पूछकर घर पहुंच गई। छोटी बच्ची के गेट खोलने के बाद वह पानी पीने के बहाने अंदर रसोई तक पहुंच गई। उनकी पत्नी ने उसे बैठाकर पानी पिलाया। इसी बीच महिला ने कमरे में बेड पर रखा पर्स चोरी कर लिया। उसमें 12 हजार 500 रुपये, कान की एक जोड़ी बाली व मोबाइल फोन था। वह घर पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला। तुरंत पुलिस को चोरी की सूचना दी। बाद में शहीद नगर पुलिस चौकी पहुंचने पर शिकायत की। उनका आरोप है कि पुलिस ने शिकायत लेकर कोई कार्रवाई नहीं की। दूसरी ओर, राजेंद्र नगर स्थित बालाजी आर्केड निवासी आरती ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे एक संदिग्ध युवक उनके कमरे में घुस गया। वह किसी काम से बाहर गई थीं। घर पहुंचने पर देखा कि गेट खुला था। एक चोर के अंदर होने की आवाज सुनाई दी, तो तुरंत शोर मचाकर लोगों को एकत्रित कर लिया। चोरी हुए पर्स में 200 रुपये, आधार कार्ड, मंगलसूत्र, कान के टॉप्स, चांदी की अंगूठी, मोबाइल व अन्य सामान था। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी को सुपुर्द कर दिया। पूछताछ में उसकी पहचान सूरज नेपाली के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यवाहक थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा का कहना है कि संदिग्ध महिला की पहचान के लिए सीसीटीवी चेक कर रहे हैं। उसका पता चलते ही तलाश शुरू की जाएगी। दूसरे मामले में आरोपी से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें