फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला निर्माण पर भिड़े दो पक्ष, मारपीट और पथराव हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
नाला निर्माण पर भिड़े दो पक्ष, मारपीट और पथराव हुआ
विज्ञापन

लोनी। कोतवाली के विकास नगर कॉलोनी में नाला निर्माण को लेकर शनिवार रात अधिवक्ता का पड़ोसियों से झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। शिकायत करने थाने पहुंचे अधिवक्ताओं ने पुलिस कर्मियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। विरोध में अधिवक्ता रविवार को लोनी तहसील के बाहर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

विकासनगर कॉलोनी में नाले का निर्माण हो रहा था। रविवार को नाले में लगी सामग्री को लेकर अधिवक्ता ने नाराजगी जाहिर की। इस बात को लेकर उनकी पड़ोस में रहने वाले युवकों से कहासुनी हो गई। मारपीट में अधिवक्ता जितेंद्र घायल हो गए। परिवार के लोगों ने उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी मिल गई। मामले की शिकायत करने अधिवक्ता पक्ष के लोग लोनी थाने पहुंचे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जेपी शर्मा ने कहा कि जब तक पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तब तक अधिवक्ता धरने पर रहेंगे। सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। अधिवक्ता जितेंद्र की तहरीर पर रोहित, मोहित, पप्पू, नौशाद, भूरे, गौरव, संजय और पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दूसरे पक्ष की तहरीर पर जितेंद्र, आशीष, किशोर और जोगिंदर समेत तीन और के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें