फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और दिन, एक और लूट... झपट्टा मार महिला के कुंडल ले गया बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
एक और दिन, एक और लूट... झपट्टा मार महिला के कुंडल ले गया बदमाश
विज्ञापन

इंदिरापुरम। एक और दिन, एक और लूट.... शहर में अपराध थमने का नाम ही नहीं ले रहा। इस बार वारदात इंदिरापुरम के शक्तिखंड-3 में बृहस्पतिवार सुबह सवा सात बजे हुई। पैदल आया लुटेरा रानी शर्मा (62) से कुंडल लूट ले गया। उनके दोनों कानों में खून निकल आया। इसके बाद लुटेरा पैदल ही भाग निकला। वहां दूर-दूर तक कोई पुलिसवाला नहीं था। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
ऑटोमोबाइल कंपनी में काम करने वाले रविंद्र शर्मा ने बताया कि मां और पत्नी सुबह सैर पर निकली थीं। मां बीमार हैं, इसलिए चिकित्सक की सलाह पर सैर करती हैं। पत्नी उनका साथ देने के लिए जाती है। जीडी गोयनका स्कूल के पास गली के चक्कर लगाकर पत्नी घर में चली गई थी। मां पीछे आ रही थीं। तभी हरी टी-शर्ट पहने लुटेरा पीछे से आया। उसने झपट्टा मारकर मां के दोनों कानों से कुंडल लूट लिए। फुटेज से पता चला कि पास में ही लुटेरे की सफेद रंग की बाइक खड़ी थी। वह पहले पैदल वहां तक गया। इसके बाद बाइक से चला गया। मां की चीख सुन आसपास के लोग आ गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस फुटेज लेकर चली गई।
विज्ञापन

सात दिन में दूसरी वारदात
जीडी गोयनका स्कूल के पास ही पांच मई को लुटेरों ने रेलवे अधिकारी की पत्नी नीतू शर्मा से चेन लूटी थी। इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने केस भी चार दिन में दर्ज किया था। वह भी नीतू के थाने और चौकी के चक्कर काटने के बाद। वारदात के बाद पुलिस दोबारा नहीं आई। फिर से लूट हो गई।
पुलिस का एक ही जवाब
हर वारदात के बाद पुलिस का ही एक जवाब होता है। कुंडल लूट पर सीओ इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्र ने कहा, सीसीटीवी से लुटेरे की पहचान की कोशिश की जा रही है। अभी मामले में लिखित शिकायत नहीं मिली है। टीम को लुटेरों की पहचान कर लोकेशन ट्रेस करने में लगाया हुआ है।
यह इलाके निशाने पर
शक्तिखंड, वसुंधरा, अहिंसाखंड, कौशांबी, वैशाली, गोविंदपुरम, राजनगर एक्सटेंशन, राजनगर सेक्टर-7, 9, 10, शास्त्रीनगर, बसंत रोड, विजय नगर बाइपास क्षेत्र, क्रासिंग रिपब्लिक, नेहरू नगर, कैलाश मानसरोवर, स्वर्णजयंती पार्क लुटेरों के निशाने पर है।
विज्ञापन

एसएसपी के निलंबन के बाद भी अपराध बेलगाम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में बढ़ते अपराध पर 31 मार्च को तत्कालीन एसएसपी पवन कुमार को निलंबित कर दिया था। इसके बाद भी अपराध पर लगाम नहीं लग पाई है। एक भी दिन लूट की वारदात के बगैर नहीं बीत रहा है।
02 अप्रैल- जयपुरिया मॉल के पास ऊषा ( 61) को घायल कर लूटी चेन ।
12 अप्रैल- दूध लेने जा रही स्नेहलता से मोबाइल लूटा।
21 अप्रैल - वसुंधरा सेक्टर-1 में निशा से मंगलसूत्र लूटा।
23 अप्रैल- कैलाश मानसरोवर भवन के पास मर्चेंट नेवी के चीफ अफसर नीरज कुमार से चेन लूटी।
24 अप्रैल - वैशाली के सेंट्रल पार्क के बाहर पारुल से चेन लूटी।
26 अप्रैल- स्वर्णजयंती पार्क के पास मयंक से चेन लूटी।
27 अप्रैल- भोवापुर के पास आयकर विभाग की डिप्टी कमिश्नर की मां प्रफुल गुप्ता से चेन लूटी।
28 अप्रैल- होटल रेडिसन रोड पर बैंक अधिकारी की पत्नी दुर्गेश से चेन व लॉकेट लूटा।
05 मई- गोविंदरपुरम ए-ब्लॉक में रिटायर्ड एडीओ की पत्नी से कुंडल लूटकर घायल किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें