फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पहले घर में दिनदहाड़े सात लाख के गहने और डेढ़ लाख नकद चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी से पहले घर में दिनदहाड़े सात लाख के गहने और डेढ़ लाख नकद चोरी
विज्ञापन

साहिबाबाद। डीएलएफ चौकी क्षेत्र में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। बेखौफ चोरों ने रविवार को दिनदहाड़े ए-ब्लॉक में शादी वाले घर की कुंडी काटकर करीब सात लाख के गहने और डेढ़ लाख रुपये नकद चोरी कर ली। चोरों ने महज 30 मिनट में वारदात को अंजाम दिया। परिवार के लोग खरीदारी करने के लिए घर के पास बाजार में गए थे। आरोप है कि सूचना के बाद भी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में नहीं ली। उसमें दो चोर सामान ले जाते हुए कैद हुए।
लोनी की एक कंपनी में टेलर नसीम अपनी पत्नी रुखसार और दो बच्चों के साथ रहते हैं। घर से कुछ दूरी पर ही रुखसार की बहन हिना और मां रहती हैं। हिना की 25 मई को शादी है जबकि मां बुजुर्ग होने की वजह से शादी का सारा सामान बहन रुखसार के घर में रखा जा रहा था। शादी की पूरी तैयारी नसीम और रुखसार मिलकर कर रहे थे। रविवार को परिवार के लोग बाजार से सामान खरीदने गए थे। इस बीच दो चोर कुंडी काटकर घर में घुसे और अलमारी का ताला तोड़कर करीब सात लाख के गहने व डेढ़ लाख की नकदी चोरी कर ले गए। हिना ने बताया कि घर में उनकी शादी के गहने भी रखे हुए थे। चोरों ने महज 30 मिनट में चोरी कर सारा सामान एक कट्टे में भर लिया और तेजी से फरार हो गए। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हिना का आरोप है कि चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने सिर्फ खानापूर्ति की। यही नहीं, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में नहीं ली जबकि उसमें दोनों चोर कैद हुए थे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

भाजपा नेत्री के घर को बनाया था निशाना
चोरों ने 5 मई की सुबह डीएलएफ के ए ब्लॉक में भाजपा महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष प्रतिमा जायसवाल के घर का ताला तोड़कर करीब सात लाख रुपये की चोरी कर ली थी। चोरों ने महज 30 मिनट में चोरी को अंजाम दिया है। छोटे बेटे हर्ष के अचानक घर पहुंचने पर चोरी का पता चला था। चोर डेढ़ लाख रुपये नकद, सात लक्ष्मी-गणेश के सिक्के, 8000 रुपये के नए नोट, सोने का हार, मंगलसूत्र, सोने के मोती, अंगूठी व कानों के झुमके चोरी कर ले गए थे। बता दें कि 5 मई को डीएलएफ के ए ब्लॉक में ही संतोषी नामक नवविवाहिता की हत्या कर दो लाख नकद और गहने की लूट की घटना हुई थी।
विज्ञापन

एएसपी अभिजीत आर शंकर का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान की जा रही है। टीमों को इलाके में संदिग्ध लोगों पर निगरानी करने में लगाया है। अपराध कम करने के लिए पुलिस गश्त और बढ़ाई जाएगी। चोरों की पहचान होते ही उनसे माल बरामद कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें