फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिक महिला ने पीपीएस पति पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
वैज्ञानिक महिला ने पीपीएस पति पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजय नगर में विवाहिता ने पीपीएस अधिकारी पति और ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना, पिटाई और अभद्रता का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। अधिकारी वर्तमान में मुरादाबाद में ट्रेनिंग ले रहा है। महिला भारतीय मानक ब्यूरो में वैज्ञानिक है। खुद और मां की हत्या करने की आशंका जाहिर कर महिला ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सिद्धार्थ विहार निवासी ज्योति कुशवाहा 2019 में जीवनसाथी वैवाहिक एप के माध्यम से दिल्ली निवासी पवन कुमार से शादी के लिए संपर्क में आईं थीं। दोनों के परिवार मिले। एक-दूसरे को पसंद आने पर दोनों परिवारों की रजामंदी से सगाई कर ली। शादी से पहले ही पवन का यूपी पीएससी में चयन हो गया, जिसके बाद ससुरालियों का दृष्टिकोण बदल गया। महिला का आरोप है कि शादी में उम्मीद से अधिक खर्च करने के बाद भी ससुरालियों ने दहेज की मांग करना शुरू कर दी। पति ने पढ़ाई की बात कहते हुए दूरी बना ली। पीड़िता के अपने मां-बाप की इकलौती संतान होने के नाते ननदोई जितेंद्र कुमार ने पैतृक संपत्ति बेचकर ससुरालियों को देने का दबाव बनाया। साथ ही नौकरी छोड़ घर के कामों पर ध्यान देेने का सुझाव देने लगे। मामले में मां के हस्तक्षेप करने पर ससुरालियों ने उनके साथ अभद्रता कर गालीगलौज की। विरोध करने पर खुद को सीबीआई के क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए उसने पुलिस से शिकायत करने पर हत्या करने की चेतावनी दी। जान को खतरा होने पर वह अपने मां के पास आ गईं। अक्तूबर 2021 में पति ससुराल वापस ले गया, लेकिन चीजें कुछ दिनों बाद पहले जैसी ही हो गई। जिसके बाद दोबारा वह अपने घर वापस आ गईं। विजयनगर थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें