फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमेटी के पैसे और मां के इलाज के नाम पर महिला से साढ़े छह लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कमेटी के पैसे और मां के इलाज के नाम पर महिला से साढ़े छह लाख ठगे
विज्ञापन

साहिबाबाद। रामनगर में रहने वाली ऊषा यादव को पड़ोसी महिला ने 2-2 लाख रुपये की दो कमेटी डालने और मां के इलाज के बहाने ढाई लाख रुपये लेकर करीब साढ़े छह लाख रुपये का चूना लगा दिया। आरोप है कि महिला पैसे लेकर फरार हो गई। साहिबाबाद पुलिस को मामले में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि वर्ष 2018 में पड़ोसी पुष्पा चौहान ने उन्हें अपने पास दो लाख रुपये की कमेटी डालने के लिए बताया। कमेटी के पूरा होने के बाद अगले वर्ष फिर से दो लाख रुपये नई कमेटी में डाल दिए। महिला ने जब पहली कमेटी के पैसे मांगे तो आरोपी पुष्पा ने एक साथ दोनों कमेटी के पैसे देने की बात कही। एक दिन आरोपी महिला ने अपनी मां के इलाज के लिए ढाई लाख रुपये उधार मांगे। ऊषा यादव ने पैसे उधार दे दिए। आरोप है कि 2021 में आरोपी पुष्पा मकान बेचकर परिवार समेत फरार हो गई। उन्होंने महिला को फोन किया तो वह बंद मिला। अब उन्होंने पुष्पा चौहान के खिलाफ साहिबाबाद थाने में ठगी की नामजद रिपोर्ट कराई है। थाना प्रभारी नागेंद्र चौबे का कहना है कि सभी तथ्यों पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें