फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 लाख फिरौती के लिए मौसेरे भाई ने दोस्तों संग छात्र को अगवा कर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
15 लाख फिरौती के लिए मौसेरे भाई ने की मासूम की हत्या
विज्ञापन

खोड़ा। वंदना एंक्लेव में नाबालिग मौसेरे भाई (17) ने अपने दो दोस्तों के साथ 15 लाख रुपये की फिरौती मांगने के लिए हर्ष उर्फ कान्हा (10) को स्कूटी से अगवा कर नोएडा में उसकी चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपियों ने शव को बोरे में भरकर फेंक दिया। हर्ष चौथी कक्षा का छात्र था। आरोपी ने 11 अप्रैल की शाम चॉकलेट खिलाने के बहाने उसे अगवा किया था। पुलिस ने शक के आधार पर बुधवार शाम आरोपी से पूछताछ की, जिसमें उसने घटना कबूल की।
अजीत कुमार का बेटा हर्ष न्यू सैनिक स्कूल में पढ़ता था। वह रोजाना कॉलोनी के एक पार्क में साइकिल चलाने के लिए जाता था। 11 अप्रैल की शाम करीब 5-30 बजे वह घर के बाहर खेल रहा था। शाम करीब 6 बजे स्कूटी पर मौसी का लड़का अपने दो नाबालिग दोस्तों के साथ आया और हर्ष को चॉकलेट खिलाने के बहाने बैठाकर ले गया। इसके बाद वह छात्र को नोएडा सेक्टर-54 के खरगोश पार्क में ले गया। वहां हर्ष ने घर जाने की जिद की तो उसको थप्पड़ जड़ दिए। काफी जबरदस्ती करने के बाद जब हर्ष घर की तरफ भागने लगा तो आरोपियों ने भेद खुलने के डर से उसे पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया, बाद में चाकू से उसका गला रेतकर हत्या कर दी। तीनों आरोपियों ने हर्ष का लहूलुहान अवस्था में शव एक बोरे में भरकर वहीं पार्क के किनारे फेंक दिया। इसके बाद स्कूटी से फरार हो गए। पुलिस ने बुधवार को आरोपी मौसी के लड़के को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने पुलिस को कुछ नहीं बताया। शाम को सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने घटना के बारे में कबूल किया। इससे पुलिस के भी होश उड़ गए। थाना प्रभारी ब्रिजेश कुमार कुशवाहा और नेहरू गार्डन चौकी प्रभारी नोएडा सेक्टर-54 पहुंचे। वहां नोएडा पुलिस की मदद से एक बोरे से छात्र का शव बरामद किया। उधर, घटना की सूचना मिलने पर परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बुआ और अन्य रिश्तेदार बार-बार कान्हा उर्फ हर्ष को याद कर बिलख रहे थे।
विज्ञापन

आरोपी ने कर दिया था फोन बंद
आरोपी के ताऊ के लड़के भोला ने बताया कि 11 अप्रैल को जब हर्ष के गायब होने की सूचना मिली तो सभी लोग उसकी तलाश में जुटे हुए थे। इस बीच शाम करीब सात बजे जब आरोपी भाई वापस आया तो अकेला था। सभी ने उससे हर्ष के बारे में पूछा तो कालोनी में ही खेलते हुए देखने की बात कही थी। यही नहीं, हर्ष की हत्या करने के बाद आरोपी ने अपना फोन बंद कर दिया और एक कमरे में जाकर सो गया था। दो दिन तक परिवार और रिश्तेदार सभी हर्ष को तलाशने के लिए जुटे थे। इस दौरान सभी ने जब आरोपी के व्यवहार में बदलाव देखा तो उन्हें शक हो गया। पिता अजीत कुमार ने तुरंत खोड़ा पुलिस से शक जाहिर कर आरोपी से पूछताछ करने के लिए कहा। नेहरू गार्डन पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ शुरू की।
दो दिन तक सोती रही खोड़ा पुलिस :
परिवार के लोगों का आरोप है कि छात्र के गुम होने के बाद उन्होंने खोड़ा पुलिस को सूचना देकर अनहोनी होने की आशंका जाहिर की थी। इसके बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। हालांकि परिवार के लोग नोएडा और आसपास कालोनी में उसकी तलाश करते रहे। बुधवार को जब पुलिस पर परिजनों ने दवाब दिया तो आरोपी मौसेरा भाई को हिरासत में लेने के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाली जिसमें वह स्कूटी पर दो दोस्तों के साथ छात्र हर्ष को ले जाता कैद हुआ और वापस अकेला हुआ नजर आया। वारदात के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
परिवार में अब अकेली रह गई बहन :
अजीत के परिवार में 12 वर्ष की बड़ी बेटी और छोटा बेटा हर्ष उर्फ कान्हा हैं। वारदात के बाद बहन अपने भाई को रो-रोकर याद कर रही है। स्थानीय लोगों का घटनास्थल पर यही कहना था कि अब परिवार में बेटी अकेली रह गई। कालोनी के तमाम लोग इस घटना से हैरान नजर आए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ब्रिजेश कुमार कुशवाहा का कहना है कि छात्र हर्ष उर्फ कान्हा की हत्या मौसेरे भाई ने दो दोस्तों के साथ की थी, तीनों ही नाबालिग हैं। नोएडा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों को हिरासत में लेकर चाकू और स्कूटी बरामद करने के लिए पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें