फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने पुलिस बता उतरवा ली सोने की चूड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने पुलिस बताकर उतरवा ली सोने की चूड़ियां
विज्ञापन

वैशाली। सेक्टर-4 में शारदा सोसायटी के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने सीएसआईआर से सेवानिवृत अधिकारी की पत्नी अनीता जैन से पुलिसकर्मी बताकर सोने की चार चूड़ी ठग ली। बदमाशों ने दिनदहाड़े उनका ऑटो रुकवाया और सोने की चार चूड़ी की जगह एक नकली चूड़ी थमाकर फरार हो गए। उन्होंने कौशांबी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
वसुंधरा सेक्टर-15 निवासी मुकेश कुमार जैन पत्नी अनीता (57) और अन्य सदस्यों के साथ रहते हैं। अनीता की कई महीनों से शुगर व थायराइड की दवाई चल रही हैं। बुधवार को वह वैशाली सेक्टर-4 की सीजीएचएस डिस्पेंसरी से दवाई लेने गई थीं, वहां से ऑटो में बैठकर घर लौट रही थी। तभी कुछ दूर रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका ऑटो रुकवा लिया। दोनों ने अपना आईकार्ड दिखाकर खुद को पुलिसकर्मी बताया। इसके बाद बदमाशों ने उनसे कहा कि आज के समय में सोना पहनने का कोई धर्म नहीं है, इन्हें उतार कर बैग में रख लो। जैसे ही वह चूड़ियां उतारने लगीं तभी एक बदमाश ने उनकी मदद के बहाने कागज में नकली चूड़ी लपेटकर दे दी। इसके बाद वह दोनों वहां से बाइक लेकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद जैसे ही उन्होंने कागज खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए। उसमें अंदर एक नकली चूड़ी थी, उन्होंने तुरंत पति मुकेश को फोन कर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचकर उन्होंने पुलिस के शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बदमाशों की धमकी से पीड़िता को डर
पीड़िता का आरोप है कि घटनास्थल के आसपास वैशाली पुलिस गश्त नहीं करती। इसका खामियाजा आम लोगों को कीमती सामान लूट या चोरी कराकर भुगतना पड़ रहा है। इस घटना के बाद वह काफी डरी हुई हैं। उनका कहना है कि चारों सोने की चूड़ियों की कीमत करीब ढाई लाख रुपये थी। पुलिस को शिकायत देने पर सिर्फ कार्रवाई का आश्वासन मिला, लेकिन अभी तक बदमाशों का सुराग नहीं लगा है। मुकेश का कहना है कि चूड़ियां ठगने के बाद से पत्नी की तबीयत भी बिगड़ रही है। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक से बदमाशों की पहचान कर जल्द पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

कोट ---
क्षेत्राधिकारी इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्रा का कहना है कि घटनास्थल के पास सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, जल्द आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में टीम को लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें