फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: सर्वोदय अस्पताल में तीन मरीजों की मौत, परिजनों का आरोप- अस्पताल ने बाधित की ऑक्सीजन आपूर्ति

Mon, 24 May 2021 01:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

मरीजों के परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन ने जानबूझकर ऑक्सीजन आपूर्ति बाधित करा दी, जिस कारण तीनों मरीजों की आधे घंटे के अंतराल पर मौत हो गई।
विज्ञापन
सर्वोदय अस्पताल में तीन मरीजों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के कविनगर स्थित सर्वोदय अस्पताल में सोमवार सुबह संदिग्ध हालात में तीन मरीजों की मौत हो गई। इसके बाद पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। मरीजों के परिजनों को खबर मिली तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन


मरीजों के परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन ने जानबूझकर ऑक्सीजन आपूर्ति बाधित करा दी, जिस कारण तीनों मरीजों की आधे घंटे के अंतराल पर मौत हो गई। मृतकों के परिजनों ने अस्पताल में काफी देर तक हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया।

अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. नीरज गर्ग का कहना है कि तीनों मरीज पोस्ट कोविड थे। तीनो में इंफेक्शन बढ़ने के साथ ही सांस लेने में परेशानी हो रही थी। तीनों के परिजनों को पहले ही बताया जा चुका था कि इनकी हालत गंभीर है। ऑक्सीजन बंद करने का आरोप बेबुनियाद है और किसी भी तरीके के इलाज में लापरवाही नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें