फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों से मुठभेड़: लोगों से मोबाइल और सामान लूटकर फरार हो जाते थे, दो गिरफ्तार; दोनों के पैर में लगी गोली

Fri, 14 Jun 2024 10:22 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय का कहना है कि राजू और अजय ने सरेआम लोगों से मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान लूटने की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस लगातार दोनों की पहचान कर तलाश में लगी थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में लुटेरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में लिंकरोड और साहिबाबाद कोतवाली पुलिस की शुक्रवार तड़के दो लुटेरों से मुठभेड़ हो गई। लिंक रोड पुलिस ने रेलवे रोड चौकी के पास राजकुमार उर्फ राजू निवासी सेवाधाम लोनी जबकि साहिबाबाद पुलिस ने अजय निवासी सेवा धाम लोनी के पैर में गोली मारकर घायल किया है। 

विज्ञापन


एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय का कहना है कि राजू और अजय ने सरेआम लोगों से मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान लूटने की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस लगातार दोनों की पहचान कर तलाश में लगी थी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दोनों से तमंचा कारतूस बरामद किया है। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास का पता कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें