फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: माइटी इलेवन बनी दीवान वीकेंड क्रिकेट टूर्नामेंट विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। दीवान क्रिकेट मैदान में चल रहे दीवान वीक डे टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट का बृहस्पतिवार को फाइनल मैच खेला गया। माइटी इलेवन और स्पेशल इलेवन के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें माइटी इलेवन ने 129 रन से स्पेशल इलेवन को मात दी और टूर्नामेंट अपने नाम किया।
विज्ञापन

आयोजक सचिन सारस्वत ने बताया कि फाइनल मैच में टॉस जीतकर माइटी इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करके निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 188 रन का स्कोर बनाया। टीम से मुनेंद्र मान ने 72 रन की नाबाद पारी खेली और कप्तान मुकुल ने 67 रन बनाए। स्पेशल इलेवन से गेंदबाजी में निहित ने चार विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी स्पेशल इलेवन की टीम 10.3 ओवर में 59 रन बनाकर सभी विकेट गंवा बैठी। टीम से पवन और पारस ने 12-12 रन का योगदान दिया। माइटी इलेवन से कौशिंदर मान ने पांच विकेट और शिवांश सिंह ने दो विकेट लिए। मुख्य अतिथि संजीव जैन ने पांच विकेट लेने पर कौशिंदर मान को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार से सम्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें