फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: दिल्ली से दबोचा गया एसओजी टीम पर हमला करने वाला मोटू, 20 हजार का था इनाम

Mon, 07 Mar 2022 12:34 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

पुलिस टीम ने 20 हजार के इनामी मोटू के गिरफ्तार कर लिया है। मोटू पुलिस को लंबे समय से चकमा दे रहा था।
 
विज्ञापन
कॉन्स्टेबल गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस टीम ने लंबे समय से चकमा दे रहे मोटू को गिरफ्तार कर लिया है। मोटू एसओजी टीम पर हमले का मुख्य आरोपी है। गाजियाबाद पुलिस ने बंगाली कॉलोनी निवासी मोटू को दिल्ली से हथियार और चोरी की वैगनआर कार के साथ पकड़ा है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मोटू साहिबाबाद के विक्रम एन्क्लेव की बंगाली कॉलोनी में एसपी सिटी प्रथम निपुण अग्रवाल की एसओजी टीम पर हमला करने का मुख्य आरोपी है। घटना के बाद से पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी। मोटू पर पुलिस ने 20,000 रुपए का इनाम भी घोषित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें