फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: 25 हजार का इनामी ‘चूहा’ गिरफ्तार, दर्ज हैं 32 मुकदमे

Sun, 07 Nov 2021 11:07 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी जब्बार उर्फ चूहा पर गुलावठी, अनूपशहर, जहांगीराबाद, बुलंदशहर कोतवाली देहात, औरंगाबाद समेत अन्य थानों में लूट, हत्या के प्रयास, चोरी, गोवध अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट आदि के 32 संगीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि चूहा गाजियाबाद में अपने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर सनोटा पुलिस चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने वहां दबिश दिया। मौके से जब्बार उर्फ चूहा निवासी गांव चिड़ावक थाना गुलावठी दबोचा गया, उसका साथी फरार हो गया। साथी के घर से पुलिस ने अवैध हथियार व कारतूस बरामद किए हैं। 

विज्ञापन

ठिकाने बदल बदलकर रहता था चूहा
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जब्बार उर्फ चूहा गुलावठी कोतवाली क्षेत्र से वांछित चल रहा था। गांव चिड़ावक में स्थित अपने घर से फरार था। जब्बार उर्फ चूहा समय-समय पर ठिकाने बदल देता था। जिसके चलते पुलिस को उसकी पूरी जानकारी नहीं मिल पाती थी। उन्होंने बताया कि जब्बार को चूहा नाम उसके साथियों ने दिया था। 

लूट, हत्या के प्रयास में मुकदमा
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी जब्बार उर्फ चूहा पर गुलावठी, अनूपशहर, जहांगीराबाद, बुलंदशहर कोतवाली देहात, औरंगाबाद समेत अन्य थानों में लूट, हत्या के प्रयास, चोरी, गोवध अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट आदि के 32 संगीन मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें