फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह सैर पर निकले दंपती से प्रहलादगढ़ी चौकी के पास हथियार के बल पर लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह सैर पर निकले दंपती से प्रहलादगढ़ी चौकी के पास हथियार के बल पर लूट
विज्ञापन

वसुंधरा। प्रहलादगढ़ी चौकी से चंद मीटर दूर एपेक्स फ्लोरस और रॉयल लिगेसी सोसायटी के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब 7:30 बजे बेखौफ बदमाशों ने दंपती को हथियार दिखाकर सोने का कड़ा और चेन लूट ली। घटना के दौरान दंपती सुबह-सुबह टहलकर घर लौट रहे थे। शोर मचाने पर बदमाशों ने उन्हें गोली मारने की धमकी भी दी थी। पीड़ित ने इंदिरापुरम थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।
रॉयल लिगेसी सोसायटी निवासी एमएम अग्रवाल परिवार के साथ रहते हैं। वह निजी इंजीनयरिंग कंपनी में काम करते हैं। बृहस्पतिवार सुबह वह घर लौट रहे थे। तभी दो बदमाशों ने उनके आगे बाइक लगा दी। दोनों ने हेलमेट पहने हुए थे। पीड़ित के मुताबिक, सबसे पहले पीछे बैठे बदमाश ने उनसे सोने के गहनों को निकालने के लिए कहा था। उन्होंने बदमाश से सवाल किया तो दोनों बदमाश ने दंपती के पेट पर हथियार निकालकर सटा दिया। इससे दोनों काफी घबरा गए। उन्होंने सोने की चेन उतार दी, इसके बाद पत्नी देर करने लगी तो बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी। उन्होंने मौके से पुलिस को सूचना देकर शिकयत दर्ज कराई.
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्रा का कहना है कि लूट करने वाले बदमाश लगातार निशाने पर हैं। टीम गिरोह की लोकेशन खंगाल रही है। अभी तक मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार हो चुके हैं। अन्य को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें