फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों पर होटल से फ्री में खाना मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों पर होटल से फ्री में खाना मांगने का आरोप
विज्ञापन

साहिबाबाद। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडिया में एक महिला ने साहिबाबाद थाने के पुलिसकर्मियों पर होटल से फ्री में खाना मांगने का आरोप लगाया है। खाना नहीं देने पर महिला के पति को थाने में बंद कर दिया। उधर, पुलिस ने होटल संचालक पर बाहरी लोगों को शराब पिलाने का आरोप लगाते हुए 151 की कार्रवाई की है।
वायरल वीडियो में महिला ने अपना नाम एडवोकेट प्रतिभा पांडेय बताया है। महिला ने आरोप लगाया है कि उनके पति आशीष पांडेय साहिबाबाद के राजेंद्र नगर में होटल चलाते हैं। थाने के कुछ पुलिसकर्मी होटल से फ्री में खाना ले जाते हैं। शुक्रवार को होटल पर दो पुलिसकर्मी आए और खाना मांगने लगे। आरोप है कि खाना लाने में देरी होने पर पुलिसकर्मियों ने तीन से चार बार बाइक का हॉर्न बजाया। इस बीच एक पुलिसकर्मी ने बोला तुझे गाड़ी के हॉर्न सुनाई नहीं देता। काम करना है या नहीं करना। अब देख तेरे साथ हम क्या करते हैं। इसके बाद वह वहां से चले गए। सोमवार को फिर से पुलिस कर्मी आए। उन्होंने कहा कि तुमने यहां पर बार खोल रखा है। इस पर पीड़ित बोला कि अगर हमारे होटल में कुछ गलत काम हो रहा है, तो आप जो भी करना चाहते हो वो करो। इतना कहने पर पुलिस कर्मी महिला के पति को होटल से साहिबाबाद थाने में ले गए और वहां बैठा दिया। इसके बाद महिला थाने पहुंची और मामले की जानकारी मांगने लगी। आरोप है कि थाने पर पुलिसकर्मियों ने कहा कि जो पुलिस वाले लाए है, वहीं बताएंगे।
विज्ञापन

साहिबाबाद सीओ अभिजीत आर शंकर ने बताया कि पुलिस के पास होटल के बाहर शराब पिलाने का वीडियो है। पुलिस शराब पिलाने के मामले संचालक को थाने लाई थी। संचालक के खिलाफ 151 की कार्रवाई की है। होटल संचालक को पहले भी कई बार शराब नहीं पिलाने को कहा गया था। कहा कि महिला ने मामले में कोई शिकायत नहीं दी है। होटल के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया जाएगा।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि सोमवार को जब पुलिस कर्मी आए थे, तब उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर शिकायत की थी। इसके अलावा उन्होंने पुलिसकर्मियों के खिलाफ ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। बुधवार को वह और परिवार के अन्य सदस्य एसएसपी गाजियाबाद से मिलेंगे। पुलिस के अधिकारी होटल के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर सकते हैं। होटल के बाहर कोई शराब पी रहा है, तो उसकी जिम्मेदारी उनकी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें