फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड में फरार 96 हिस्ट्रीशीटर बदमाश, बिगाड़ न दें टीएचए का चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस रिकॉर्ड में फरार 96 हिस्ट्रीशीटर बदमाश, बिगाड़ न दें टीएचए का चुनाव
विज्ञापन

साहिबाबाद। विधानसभा चुनाव के दौरान फरार 96 बदमाशों ने हिंडन पार क्षेत्र में पुलिस की चिंता बढ़ी हुई है। पुलिस डायरी में इन सभी बदमाशों की हिस्ट्रशीटर खुली हुई है। दो सर्किल के छह थानों में पुलिस ने 252 बदमाशों की सूची तैयार की थी। जिन पर हिस्ट्रीशीटर लगी हुई है। पुलिस जांच में अभी तक सिर्फ 103 बदमाश ही मौजूद पाए गए हैं, जबकि 96 बदमाश फरार हैं। पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज 44 बदमाश जेल की सलाखों के पीछे कैद हैं। ऐसे में पुलिस की चिंता यह है फरार हिस्ट्रीशीटर चुनाव में गड़बड़ी न फैला दें। पुलिस ने उनकी तलाश के लिए पांच राज्यों की पुलिस से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।
ट्रांस हिंडन क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर बदमाश को देखें तो कुल छह थानों में ही 252 की हिस्ट्रीशीट खुली हुई है। आचार संहिता लागू होने से पहले ढाई माह की एक्साइज में पुलिस टीमों को सत्यापित 252 हिस्ट्रीशीटर में से सिर्फ 103 बदमाशों की मौजूदगी पाई गई। वहीं, 44 बदमाशों को जेल में बताया गया है। जबकि 96 ऐसे हिस्ट्रीशीटर बदमाश हैं जो काफी समय से फरार चल रहे हैं। इनमें से भी पुलिस को अभी तक नौ बदमाशों की कुछ जानकारी नहीं मिल पा रही है। आंकड़े के मुताबिक, इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में 41, खोड़ा थाना क्षेत्र में 58, कौशांबी थाना क्षेत्र में 11 और साहिबाबाद थानाक्षेत्र में 55, लिंकरोड थाना क्षेत्र में 27 व टीला थाना मोड़ क्षेत्र में 60 बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खुली हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इंदिरापुरम के 41 में से 8 शहीटर मौजूद हैं, जबकि 6 जेल में 27 लापता, खोड़ा के 58 में से 28 मौजूद, 11 जेल में तथा 19 लापता, कौशांबी के कुल 11 में से 7 जेल में और 4 लापता है, साहिबाबाद के 55 में से 28 मौजूद, 4 जेल में और 23 लापता और इसी तरह लिंकरोड के 27 में से 7 मौजूद 6 जेल में, 12 लापता हैं, टीला मोड़ थाने में भी 60 में से 32 मौजूद और 10 जेल में व 11 लापता हैं। अब पुलिस ने इन क्राइम डायरी खुलवाकर तलाशी अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि फरार हिस्ट्रीशीटर की तलाश के लिए पांच राज्यों की पुलिस से संपर्क तेज कर दिया है। साथ ही संभावित इलाकों में दबिश दी जा रही है। 96 बदमाशों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें