फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता का दोस्त बनकर शातिर ने युवती से 12676 रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता का दोस्त बनकर शातिर ने युवती से 12676 रुपये ठगे
विज्ञापन

वसुंधरा। सेक्टर-5 में एक युवती को साइबर ठगों ने 15 हजार रुपये भेजने के नाम पर साढ़े 12 हजार रुपये की ठगी कर ली। ठग ने उसे कॉल कर खुद को पिता का दोस्त बताया। आधे घंटे में खाते से पैसे कटने के बाद पीड़ित को ठगी का पता चला। उसने साइबर सेल को शिकायत देकर इंदिरापुरम थाने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

वसुंधरा सेक्टर-5 निवासी प्रीति ने बताया कि वह निजी कंपनी में नौकरी करती है। 28 दिसंबर की शाम 4:30 बजे उसके पास एक फोन आया था। शातिर ने उससे कहा कि उसके पिता ने ही फोन नंबर दिया है, उसे उसके पिता को 15 हजार रुपये देने हैं, लेकिन वह केवल पेटीएम ही कर सकता है। इस पर प्रीति के हां करने पर शातिर ने दो रुपये भेजकर चेक करने के लिए कहा। जैसे ही उसने पेटीएम पर भेजे गए दो रुपए स्वीकार किए। कुछ सेकेंड बाद उसका फोन हैक हो गया और आधा घंटे के अंधर तीन बार में 12676 रुपये निकाल लिए। उसने तुरंत साइबर सेल में मामले की शिकायत की है। इंदिरापुरम थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें