फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट और चोरी के वाहनों को काटकर तैयार करते थे मोडिफाइ कार-बाइक, आठ धरे

विज्ञापन
साहिबाबाद पुलिस की गिरफ्त में लूट व चोरी के आरोपी। - फोटो : SHAHIBABAD
विज्ञापन
लूट और चोरी के वाहनों को काटकर तैयार करते थे मोडिफाइ कार-बाइक, आठ धरे
विज्ञापन

साहिबाबाद। भोपुरा के महादेव मोटर्स वर्कशॉप में लूट और चोरी के वाहनों को काटकर मोडिफाइड कार व बाइक तैयार करने वाले गिरोह के सरगना समेत आठ शातिरों को साहिबाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने कई घटनाओं का खुलासा किया है। इनके पास से चार तमंचे, छह कारतूस, दो चाकू, चोरी की दो बाइक, स्कूटी, लूटा गया टैंपो महिंद्रा चैंपियन, दो मोबाइल फोन व आधी कटी कार और कल-पुर्जे बरामद किए हैं।
एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि एयरफोर्स स्टेशन के पास से लूट और वाहन चोरी करने वाले गिरोह के सरगना साजिद को गिरफ्तार किया। बाइक व स्कूटी सवार राहुल शर्मा निवासी भजनपुरा दिल्ली, राहुल कुमार, फैजल व दानिश निवासी हर्ष विहार, टीपू सुल्तान निवासी जाफराबाद, फिरोज अली निवासी ज्योतिनगर दिल्ली और अनस मलिक निवासी शहीद नगर को दबोच लिया। पूछताछ में बताया कि भोपुरा टीला मोड़ के पास राहुल शर्मा और टीपू सुल्तान की महादेव मोटर्स के नाम से वर्कशॉप है। वर्कशॉप में पहले लूटे गए वाहनों के इंजन नंबर और चेंचिस नंबरों को मिटाकर अन्य किसी वाहन में लगाते थे। इस मोडिफाइ वाहन को बेचकर उन्हें मोटी रकम मिलती थी। थाना प्रभारी नागेंद्र चौबे ने बताया कि पांच जनवरी को उसने दानिश, फैजल, राहुल शर्मा और राहुल मडरी के साथ मिलकर दिल्ली से आ रहा जींस से भरा टैंपो लूट लिया था। इसकी सूचना जुबेर ने टीपू सुल्तान को दी थी। वारदात में साजिद, फैजल और दानिश ने टैंपो को रुकवा कर चालक को तमंचा दिखाकर डरा दिया। इसके बाद उसमें सवार लोगों से मारपीट कर दो मोबाइल लूट लिए थे।
विज्ञापन

एएसपी अभिजीत आर शंकर का कहना है कि लुटेरों ने 25 दिन पूर्व रात करीब 11 बजे करनगेट गोल चक्कर के पास एक चालक से मारपीट कर उससे कार लूट ली। वर्कशॉप में फिरोज अली और अनस अली ने गाड़ी के पार्ट्स बदल दिए थे। पूछताछ में पता चला कि लुटेरों ने बाइक को उन्होंने कड़कड़डूमा कोर्ट के पास यूनिटी मॉल से चोरी किया था। जबकि लाल रंग की बाइक को वह घटना में उपयोग करते थे। पुलिस ने वर्कशॉप पर दबिश दी तो वहां लूटी गई वैग्नआर कार की चारों खिड़की, बोनट, डिग्गी, टायर व सीट को बदल दिया था। उसमें सिर्फ लाइट, डैसबोर्ड व स्टेयरिंग व बम्फर आदि सामान लगना बाकी रह गया था।
विज्ञापन

हत्या और लूट के बाद जेल से पैरोल पर छूटे थे बदमाश
एसपी सिटी का कहना है कि गिरोह का सरगना साजिद और राहुल उर्फ मडरी के खिलाफ दिल्ली के थाने में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट और चोरी के मामले में मुकदमे दर्ज हैं। इसी तरह अन्य आरोपियों पर भी लूट, चोरी के मामले दर्ज हैं। राहुल और साजिद दोनों दिल्ली जेल से छूटकर दोबारा वारदात करने में शामिल हो गए। अब पुलिस इनकी पैरोल निरस्त करने के लिए प्रार्थना पत्र कोर्ट में जमा करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें