फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंटिंग प्रेस में लगी आग, सीढ़ी लगाकर तीसरी मंजिल से दो महिलाओं व बच्चे को निकाला

विज्ञापन
साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 स्थित प्रिंटिंग प्रेस में आग लगने पर अंदर फंसे बच्चे को निकालक? - फोटो : SHAHIBABAD
विज्ञापन
प्रिंटिंग प्रेस में लगी आग, सीढ़ी लगाकर तीसरी मंजिल से दो महिलाओं व बच्चे को निकाला
विज्ञापन

साहिबाबाद। औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 की असीम प्रिंट लाइन में बृहस्पतिवार सुबह करीब 11:15 बजे आग लग गई। तीन मंजिला भवन के ऊपर मंजिल पर दो महिलाएं और एक छोटा बच्चा फंस गया था, जिन्हें दमकलकर्मियों ने सीढ़ी लगाकर बाहर निकाला। आग तीन मंजिला बिल्डिंग के बेसमेंट में लगी थी।
विज्ञापन

मुख्य अग्निश्मन अधिकारी (सीएफओ) सुनील कुमार सिंह ने बताया कि कंपनी में किताबें और अन्य सामग्री छापने का काम होता है। सुबह करीब 10 बजे से कर्मचारी बेसमेंट और ऊपरी मंजिल पर काम कर रहे थे। अचानक कुछ देर बाद धुआं निकलने के बाद आग की लपटें उठने लगीं। इस पर कर्मचारियों ने उपकरणों से आग बुझाने का प्रयास किया, मगर आग बढ़ती चली गई। इससे कर्मचारी जान बचाने के लिए बाहर निकल गए। तुरंत मालिक को फोन कर सूचना दी। लोग एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आए। मगर ऊपर मंजिल पर दो महिलाएं और एक छोटा बच्चा फंस गया था। लोगों ने उन्हें निकालने का प्रयास किया। मगर बेसमेंट में आग लगने से वह नीचे नहीं उतर पा रही थीं। आग की सूचना पर साहिबाबाद और वैशाली स्टेशन से दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। वहां कर्मियों की एक टीम ने आग बुझाना शुरू किया तो दूसरी टीम ने सीढ़ी लगाकर तीसरी मंजिल से दोनों महिलाओं और बच्चे को सकुशल नीचे उतार लिया। धुआं फैलने से वहां मौजूद लोगों को सांस लेने में दिक्कत महसूस हो रही थी। सीएफओ का कहना है कि आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें