बैंक में जमा कराए 500-500 के जाली नोट, रिपोर्ट दर्ज
इंदिरापुरम। अहिंसा खंड 2 स्थित एक बैंक शाखा के एक खाते में 8000 रुपये के जाली नोट जमा कराने का मामला सामने आया है। बैंक के ब्रांच मैनेजर ने इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ब्रांच मैनेजर नम्रता मेहरोत्रा ने पुलिस को बताया है कि 28 जुलाई को बैंक के एक खाते में 500 रुपये के 16 जाली नोट जमा कराए गए थे। जांच करने पर पता चला कि इन नोटों को एक मेडिकेयर लिमिटेड द्वारा 17 अप्रैल को डिपोजिट मशीन में डाला गया था। बैंक कर्मचारियोें ने तत्काल इसकी जानकारी वरिष्ठ पदाधिकारियों को दी। उसी समय पुलिस से शिकायत की गई थी, लेकिन 31 दिसंबर 2021 को इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज हो सकी। एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि बैंक में जाली नोट जमा करने का मामला आया है। शिकायत पर जांच की जा रही है।