फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट करने को दंपती पर पिस्टल तानी, भीड़ देखते रही

विज्ञापन
विज्ञापन
लूटपाट करने को दंपती पर पिस्टल तानी, भीड़ देखती रही
विज्ञापन

साहिबाबाद। साहिबाबाद में जीटी रोड स्थित रजनीगंधा सोसायटी में बेखौफ बदमाशों ने शुक्रवार को दिल्ली निवासी दंपती से लूटपाट की कोशिश की। बाइक गिरने पर लोग उनकी तरफ दौड़े तो बदमाशों ने महिला पर पिस्टल तान दी। गोली मारने की धमकी देने पर दंपती व आसपास खड़े लोग सहम गए। सरेराह वारदात के बाद बदमाश पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए और भीड़ देखती रही। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। अधिकारियों का कहना है कि घटना के बाद परिवार बिना शिकायत दिए लौट गया। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
दिल्ली से एक दंपती शुक्रवार दोपहर को कार लेकर साहिबाबाद क्षेत्र में एक फ्लैट देखने के लिए पहुंचा था। प्रापर्टी डीलर के कार्यालय पर पहुंचे तो वहां मौजूद कर्मचारी ने डीलर को फोन करकेबताया। प्रापर्टी डीलर ने उन्हें कार्यालय में बैठाने के लिए कहा, लेकिन दंपती कुछ देर के लिए कार्यालय से बाहर आ गए। बाहर निकलते ही बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और महिला से चेन लूटने की कोशिश की, लेकिन एकाएक बाइक असंतुलित होकर गिर गई, जिससे बदमाश चेन लूटने में नाकाम रहे। पास में रेहड़ी-पटरी पर खड़े लोग बदमाशों की तरफ बढ़े तो एक बदमाश ने महिला पर पिस्टल तान दी। इसके बाद लोगों के पैर थम गए।
विज्ञापन

27 सेकेंड की वीडियो से बेनकाब हुआ बदमाशों का दुस्साहस
27 सेकेंड की वीडियो में एक बदमाश महिला और लोगों पर हथियार ताने रहता है, जबकि दूसरा बदमाश बाइक को उठाकर उसे स्टार्ट करता है। इस दौरान जब महिला दूसरी तरफ से बदमाश की तरफ बढ़ने लगती है तो बदमाश पिस्टल लेकर गाड़ी के पास पहुंच जाता है। वहां पहले से एक बच्चे के साथ मौजूद दूसरी महिला काफी घबरा गई। इसके बाद बदमाश एक बुजुर्ग की तरफ हथियार तान देता है। लेकिन बुजुर्ग हाथ जोड़कर उन्हें जाने की बात कहते हैं। बाद में दोनों बदमाश बाइक लेकर फरार हो गए। इतना ही नहीं, कुछ दूरी तक पीछे बैठा बदमाश मुड़कर लोगों की तरफ हथियार ताने रहा।
विज्ञापन

पुलिस को नहीं दी सूचना या शिकायत
घटना के बाद पीड़ित दंपती पुलिस को सूचना दिए बिना दिल्ली लौट गया। इसको लेकर लोगों में चर्चा रही कि टीएचए में बदमाश सरेराह महिलाओं और बुजुर्गों को लूट का शिकार बना रहे हैं। घटना में असफल होने पर वह हथियार से दहशत फैलाकर माहौल बिगाड़ देते हैं। स्थानीय लोगों ने साहिबाबाद क्षेत्र में पुलिस गश्त और चेकिंग न होने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास लोगों से बातचीत कर बदमाशों की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें