फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ-उत्तराखंड-नेपाल के लिए चलेंगी वॉल्वो की 10 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ-उत्तराखंड-नेपाल के लिए चलेंगी वॉल्वो की 10 बसें
विज्ञापन

कौशांबी। कोरोना काल में बंद की गई उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की वॉल्वो बस सेवा शीघ्र शुरू होगी। 10 बसों का संचालन लखनऊ, उत्तराखंड और नेपाल रूट पर किया जाएगा। मुख्यालय से मिले आदेश के बाद बस सेवा फिर से शुरू की जा रही है। जिससे त्योहार पर इन रूट पर चलने वाले यात्रियों को दिक्कत न झेलनी पड़े।
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से 22 वॉल्वो और 12 स्कैनिया बसों का संचालन किया जाता था। कोरोना काल में वॉल्वो और स्कैनिया बसों का संचालन बंद कर दिया गया था। यात्रियों की संख्या कम होने पर नुकसान हो रहा था। अब मुख्यालय से त्योहार पर आए आदेश के बाद फिर से वॉल्वो बसों का संचालन शुरू किए जाने का निर्णय लिया गया है। परिवहन निगम के अधिकारियों की मानें तो जल्द ही लखनऊ, उत्तराखंड के देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार और नेपाल के दो स्थानों पोखरा व महेंद्रनगर के लिए वॉल्वो बस का संचालन फिर से शुरू किया जाएगा। दो चार दिनों के अंदर अप्रूवल मिलते ही दस बसों का संचालन होगा। इसके बाद ही ऑनलाइन भी इन बसों में टिकट के लिए बुकिंग शुरू कर दी जाएंगी। यह सभी बसें दिल्ली के कश्मीरी गेट से चलाईं जाएंगी। इसके बाद अन्य बसों को चलाने के लिए निर्णय लिया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि बस के संचालन का अप्रूवल आते ही बस के समय और किराए का निर्धारण किया जाएगा। अधिकारियों का मानना है कि अभी तक पुराना समय और किराए पर मुहर लगने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज आरएम = लखनऊ, उत्तराखंड और नेपाल रूट पर दस वॉल्वों बसों का संचालन फिर से शुरू किया जाना है। अप्रूवल मिलते ही कश्मीरी गेट दिल्ली से बसें चलाई जाएंगी। जल्द ही समय और किराया भी निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें