फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज भाप लेने से बीमार हुई 18 माह की बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज भाप लेने से बीमार हुई 18 माह की बच्ची की मौत
विज्ञापन

लोनी। तेज भाप लेने से बीमार हुई 18 माह की बच्ची की सोमवार सुबह अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बच्चे को मां भाप दे रही थी। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

लोनी के रूपनगर कॉलोनी में आरिफ परिवार के साथ रहते हैं। वह कॉलोनी में ही एक फैक्टरी चलाते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी 18 माह की बेटी की कुछ दिनों पहले तबीयत खराब हो गई थी। शनिवार को बेटी आफिया को उनकी मां मशीन से भाप दिलवा रही थी। इस दौरान मशीन से तेज गर्म भाप बच्ची के मुंह पर आ गई। इससे उसकी तबीयत खराब हो गई। परिवार बच्ची को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचा। सोमवार सुबह उपचार के दौरान डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बच्ची के शव को कॉलोनी स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया है। लोनी सीओ अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि परिजनों ने कार्रवाई से इनकार करते हुए पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें