फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत चार पर दहेज हत्या की एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
पति समेत चार पर दहेज हत्या की एफआईआर
विज्ञापन

लोनी। बार्डर थाना क्षेत्र की उत्तरांचल विहार कॉलोनी में महिला और दो बच्चों की मौत के मामले में मृतका की मां ने सोमवार को दामाद, दामाद के भाई, बहन और एक अन्य महिला के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतका की मां का आरोप है कि हत्या कर साक्ष्य मिटाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उत्तरांचल विहार कॉलोनी में बीते 18 जुलाई को महिला प्रिया, उसकी बेटी नव्या और 40 दिन के बेटे की फंदे पर लटकने से मौत हो गई थी। प्रिया की मां पूनम ने आरोप लगाया है कि 2014 में अरविंद ने उनकी बेटी प्रिया को बहला फुसलाकर शादी कर ली थी। शादी में दहेज नहीं मिलने पर अरविंद प्रिया को परेशान करता था। प्रिया अपनी बहन प्रीति को फोन पर सभी बातें बताती थी। आरोप है कि प्रिया ने प्रीति को बताया था कि अरविंद उसके साथ मारपीट करता है, उसका किसी अन्य महिला के साथ संबंध है। अरविंद उस महिला के साथ शादी करना चाहता है। अरविंद का उसकी बहन रीना भी साथ देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोनी बार्डर थाना एसएचओ अखिलेश मिश्र ने बताया कि सोमवार को परिजनों ने मामले में तहरीर दी है। पुलिस ने देर शाम पीड़ित परिवार की तहरीर पर पति अरविंद, जेठ अमित, ननद रीना और एक अन्य महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें