मनोकामना सोसायटी में पहुंच रहा बदबूदार पानी
साहिबाबाद। वसुंधरा सेक्टर-4 ए स्थित मनोकामना सोसायटी में दो दिनों से गंदे और बदबूदार पानी की सप्लाई से लोग परेशान हैं। सोसायटी आरडब्ल्यूए के सचिव बृजपाल सिंह का कहना है कि दो दिन से बदबूदार पानी आ रहा है। लोग पिछले दो दिनों से बोतल बंद पानी खरीदने को मजबूर हैं। जेई सोमेंद्र सिंह का कहना है कि कहीं पर भी लीकेज हो जाने से गंदा पानी पहुंचने लगता है। लोगों की शिकायत पर लीकेज ढूंढने का काम चल रहा है जल्द ही लोगों को साफ पानी मिलने लगेगा।
विपिन सिंह : यह सोसायटी नगर निगम के हैंडओवर है। आरडब्ल्यूए की जिम्मेदारी लोगों की समस्या को अधिकारियों तक पहुंचाना है। पिछले दो माह से सबमर्सिबल खराब पड़ा है जिसकी जानकारी कई बार दी जा चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
लक्ष्मी त्यागी : सोसायटी में आए दिन पानी कि किल्लत बनी रहती है। शिकायतों के बाद कुछ दिनों तक ठीक रहता है लेकिन समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका है।