फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला टैक्सी चालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे पर लटका मिला टैक्सी चालक का शव
विज्ञापन

साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के न्याय खंड दो में किराए के मकान में रहने वाले एक टैक्सी चालक का शव फंदे पर लटका मिला। कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। पड़ोसी ने देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को जानकारी दी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन

हापुड़ जिले के पिलखुवा कस्बे के रहने वाले जितेंद्र कुमार (35) इंदिरापुरम के न्याय खंड दो में किराए के मकान में रहते थे। वह टैक्सी चलाते थे। मंगलवार रात करीब आठ बजे पड़ोसी ने पुलिस को जितेंद्र का शव कमरे में छत के कुंदे पर चुन्नी से लटका देखकर सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे हैं। सीओ इंदिरापुरम अभय मिश्र ने बताया कि पुलिस को परिजनों की ओर से शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें