फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहिबाबाद का तीन स्तरीय होगा रैपिड स्टेशन, आखिरी प्लेटफार्म लेवल का काम पूरा

विज्ञापन
एनसीआरटीसी ने जारी किया साहिबाबाद रैपिड स्टेशन का लेआउट. - फोटो : GHAZIABAD City
विज्ञापन
साहिबाबाद का तीन स्तरीय होगा रैपिड स्टेशन, आखिरी प्लेटफार्म लेवल का काम पूरा
विज्ञापन

गाजियाबाद। रैपिड कॉरिडोर में साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किमी लंबे प्राथमिकता वाले खंड में नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) को बड़ी सफलता मिली है। पहले खंड में साहिबाबाद रैपिड स्टेशन का प्लेटफार्म लेवल का काम बुधवार को पूरा हो गया है। तीन स्तरीय रैपिड स्टेशन में प्लेटफार्म लेवल सबसे ऊंचे स्तर पर है। जमीनी स्तर पर यात्रियों को स्टेशन पर तीन प्रवेश और निकास द्वार की सुविधा मिलेगी। दूसरे स्तर पर सुरक्षा संबंधी छानबीन, कंप्यूटर केंद्रित टिकट प्रणाली की सुविधा हासिल होगी। दूसरे तल पर ही स्टेशन का सिग्नल उपकरण कक्ष, यूपीएस कक्ष और दूरसंचार संबंधी कक्ष होगा। मुख्य रूप से स्टेशन के चलाने की प्रणाली की दूसरे स्तर से ही निगरानी की जाएगी।
एनसीआरटीसी की ओर से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के साहिबाबाद डिपो को रैपिड स्टेशन से सीधा जोड़ा गया है। स्टेशन के तीन प्रवेश व निकास द्वार में से एक को साहिबाबाद बस डिपो की ओर रखा गया है। दूसरा प्रवेश व निकास द्वार साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र और तीसरा प्रवेश व निकास द्वार वसुंधरा क्षेत्र के यात्रियों के लिए रखा गया है। ऐसे में साहिबाबाद स्टेशन बस डिपो और वसुंधरा की लाखों की आबादी को देखते हुए आने जाने का मुख्य केंद्र होगा।
विज्ञापन

साहिबाबाद रैपिड स्टेशन का प्लेटफार्म जमीन से करीब 17 मीटर ऊंचा है। स्टेशन में यात्रियों को दो एस्केलेटर की सुविधा होगी। इसके अलावा तीन सीढ़ियों के साथ एक लिफ्ट उपलब्ध होगी। यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्लेटफार्म पर ऑटोमैटिक प्लेटफार्म स्क्रीन डोर (पीएसडी) की सुविधा उपलब्ध होगी। ट्रेन के आने पर पीएसडी खुलेंगे। इससे प्लेटफार्म पर गिरने संबंधी आदि जोखिम खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

एनसीआरटीसी सीपीआरओ का कहना है कि साहिबाबाद रैपिड स्टेशन में आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। स्टेशन के अंदर यात्री सूचना डिस्प्ले बोर्ड के साथ आसपास के प्रमुख स्थानों को दर्शाने वाले सिस्टम मैप को लगाया जाएगा। स्टेशन के अंदर खाने पीने सहित खुदरा खरीदारी के लिए आउटलेट की सुविधा होगी। लिफ्ट इतनी बड़ी होगी कि उसमें आसानी से स्ट्रेचर को लाया ले जाया जा सकेगा। स्टेशन में सुरक्षा के मद्देनजर 24 घंटे सीसीटीवी की निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें