लोन को चुकाने के बाद भी बदनाम कर रहे ठग
गाजियाबाद। ऑनलाइन लिए लोन को चुकाने के बाद भी ठग कॉल और मैसेज के जरिए गालीगलौज कर परिचितों में लोन चोर के नाम से बदनाम करने की धमकी दे रहा है। इससे परेशान होकर पीड़ित ने साइबर सेल और पुलिस से शिकायत की है।
गोविंदपुरम के रहने वाले अक्षय वशिष्ठ ने बताया कि उनका कैनरा बैंक में खाता है। उसने तीन माह पहले ऑनलाइन लोन लिया था, जिसके पूरे रुपये चुका दिए थे। इसके बाद भी अलग-अलग नंबर से फोन और मैसेज करके ठग लोन चोर के नाम से बदनाम कर रहा है। जो रुपयों की मांग कर रहा है। ठग फोन करके दोस्तों और परिचितों में लोन चोर के नाम से फोटो वायरल भी वायरल कर रहा है। इसके अलावा पीड़ित के खाते में पिछले दो महीने से कुछ पैसे आ रहे हैं। जिसका उसे पता नहीं है। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर सेल में की है। जिसके आधार पर थाना कविनगर में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
साइबर सेल प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर जालसाज के नंबरों को बंद कराया गया है, लेकिन सभी लोग ऑनलाइन लोन से बचे। वैध तरीके से बैंक से ही लोन लें।