फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रिश्तों की डोर में बंधेंगे 2326 जोड़े

विज्ञापन
कमला नेहरू नगर स्थित ग्राउंड में चल रही तैयारी। संवाद
विज्ञापन
आज रिश्तों की डोर में बंधेंगे 2326 जोड़े
विज्ञापन

गाजियाबाद। कमला नेहरूनगर मैदान पर जिला प्रशासन व श्रम विभाग द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 2326 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। श्रम विभाग की सामूहिक विवाह योजना के तहत पंजीकृत श्रमिकों की बेटियों की शादी भव्य पंडाल में कराई जाएगी। गाजियाबाद के अलावा हापुड़, बुलंदशहर इसमें शामिल हैं। कार्यक्रम में प्रदेश श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य मौजूद रहेंगे।
उत्तर प्रदेश भवन एवं कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वार संचालित कन्या विवाह सहायता योजना के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की बेटियों को सामूहिक विवाह योजना में 75 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा। इसमें गाजियाबाद से 1239 जोड़ों ने पंजीकरण कराया है। इसमें 536 हिंदू और 447 मुस्लिम लाभार्थी शामिल हैं। इसी तरह से हापुड़ के 446 हिंदू और 195 मुस्लिम, बुलंदशहर में 206 हिंदू और 120 मुस्लिम लाभार्थियों को योजना का लाभ मिलेगा। छह बौद्घ धर्म के श्रमिकों की बेटियों का विवाह भी कार्यक्रम में कराया जाएगा। प्रदेश श्रम मंत्री के अलावा केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह, बीओसीडब्ल्यू के अध्यक्ष रघुराज सिंह, श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला, राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल, स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग, मेयर आशा शर्मा कार्यक्रम में शामिल होंगी।
विज्ञापन

12 पंडालों में मंत्रोच्चारण और तीन पंडाल में पढ़ा जाएगा निकाह
कमला नेहरूनगर मैदान पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। 12 पंडालों में हिंदू परिवार के श्रमिकों की बेटियों का पूरे रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया जाएगा जबकि तीन पंडालों में मुस्लिम लाभार्थियों के लिए व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

अधिकारियों पर रहेगी जिम्मेदारी
सभी अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी बता दी गई है। श्रमिकों को किसी तरह की परेशानी न हो, इस बात का ख्याल मौके पर मौजूद अधिकारी रखेंगे। इसके लिए हेल्प डेस्क भी बनाई है। तीनों जिलों से सुबह से ही लाभार्थी मौके पर पहुंचेंगे।
- रवि श्रीवास्तव, उपश्रमायुक्त श्रम विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें