फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी जीएसटी नंबर से कामर्शियल गैस सिलिंडर बचने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
मुरादनगर फर्जी जीएसटी नंबर के आधार पर कर्मिशयल सिलेंडर सप्लाई करने वाला जुनैद गिरफ्तार.
विज्ञापन
फर्जी जीएसटी नंबर से कामर्शियल गैस सिलिंडर बचने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

मुरादनगर। दिल्ली-मेरठ हाईवे पर होटल व ढाबों पर फर्जी जीएसटी नंबर से कामर्शियल गैस सिलिंडर सप्लाई करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
एसओ सतीश कुमार ने बताया कि मैनापुर गांव निवासी उमेश त्यागी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरे बेटे शुभम त्यागी की मैनापुर औद्योगिक क्षेत्र में सैलो टेप की फैक्ट्री है, जिसका जीएसटी नंबर लिया हुआ है। बताया कि बेटे की फैक्ट्री का जीएसटी से जुनैद निवासी लखीपुरा लिसाडी गेट मेरठ अवैध रूप से इस्तेमाल कर कामर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई कर रहा है। वह दिल्ली-मेरठ हाईवे स्थित होटल व ढाबों पर जीएसटी नंबर के आधार पर कामर्शियल गैस सिलिंडर सप्लाई करता है। एसओ ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। एसओ ने बताया कि रविवार को सूचना पर पुलिस ने गंगनहर रेगुलेटर के पास से जुनैद निवासी लखीपुरा लिसाड़ी गेट मेरठ को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें