फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में कूड़े की दुर्गंध के बीच मनाया गया दशहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में कूड़े की दुर्गंध के बीच मनाया गया दशहरा
विज्ञापन

गाजियाबाद। शहर में कूड़े की बदबू की बीच शुक्रवार को दशहरा मनाया गया। सड़कों पर जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। नगर प्रशासन की इस अव्यवस्था का खामियाजा आम लोगों को उठाना पड़ रहा है। शहर में प्रतिदिन करीब 1300 मीट्रिक टन कचरा निकलता है। डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के लिए व्यवस्था नगर निगम की ओर से की गई है। सड़क और तय स्थान पर आने के बाद वहीं डंपिंग ग्राउंड बना दिया जा रहा है। जिम्मेदार एक दूसरे के पाले में गेंद फेंक कर पल्ला झाड़ रहे हैं। हालांकि गालंद में विरोध के बाद अब बड़े डलावघरों में कूड़ा डंप करने की अस्थाई व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

ये हैं अस्थाई डलावघर
सिटी जोन में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र में हमदर्द के पास
कविनगर जोन में रईशपुर के पास
विजय नगर जोन में औद्योगिक क्षेत्र में खाली फैक्टरी परिसर
यहां लगे हैं ढेर
- घंटाघर रामलीला मैदान के बाहर जीटी रोड के किनारे
- विजयनगर रामलीला मैदान के बाहर
- सदर तहसील परिसर
- बजरिया मार्केट के पीछे सर्विस रोड पर
- स्वर्णजयंतीपुरम में सड़क किनारे लगा कूड़े का ढेर
- शास्त्रीनगर बी ब्लॉक में सड़क किनारे कूड़े लगा ढेर
- एनडीआरएफ रोड
कूड़ा जलने से बढ़ गया प्रदूषण
बजरिया में कूड़े के ढेर से जब बदबू आने लगी तो कुछ लोगों ने उसमें आग लगा दी। अन्य जगह भी लोग कूड़ा जला रहे हैं। एनजीटी के आदेश का शहर में उल्लंघन किया जा रहा है। कचरे के ढेर को लोग खुले जला रहे हैं। जिम्मेदार सबकुछ जानकर अनजान बने हुए हैं। कचरे के धुएं से लोगों का रहना मुश्किल हो रहा है। शुक्रवार को शाम पांच बजे तक वायु प्रदूषण दो गुना से अधिक पहुंच गया। एक्यूआई 230 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें