फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र ने 20 साथियों के साथ पूर्व सहपाठी के दांत तोड़े

विज्ञापन
संजय नगर निवासी पीड़ित छात्र।
विज्ञापन
छात्र ने 20 साथियों के साथ पूर्व सहपाठी के दांत तोड़े
विज्ञापन

गाजियाबाद। व्हॉट्सएप ग्रुप पर चैटिंग के दौरान कमेंट को लेकर हुए विवाद में डीडीपीएस (देहरादून पब्लिक स्कूल) के छात्र सुनील ने संजयनगर सेक्टर-23 में 20 साथियों के साथ अपने पूर्व क्लासमेट रुद्रांश पर हमला कर दिया और उसके दांत तोड़ दिए। दूसरे के घर में छिपकर उसने जान बचाई। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल का कहना है कि पीड़ित छात्र की तहरीर पर सुनील और उसके 20 अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
संजयनगर सेक्टर-23 निवासी रामकुमार गौड़ ने बताया कि बेटे रुद्रांश को दसवीं पास करने के बाद इसी साल डीडीपीएस से निकाल लिया था। अब वह घर पर रहकर ओपन स्कूल से पढ़ाई कर रहा है। नंदग्राम निवासी सुनील भी डीडीपीएस में 11वीं कक्षा का छात्र है। दोनों एक व्हॉट्सएप ग्रुप से जुड़े हैं। चैटिंग के दौरान किसी कमेंट को लेकर रुद्रांश और सुनील में विवाद हो गया था। सोमवार दोपहर 12 बजे सुनील ने रुद्रांश को फोन करके संजयनगर सेक्टर-23 स्थित हनुमान मंदिर पर बुलाया। जैसे ही वह हनुमान मंदिर पहुंचा तो वहां सुनील ने गाली-गलौज शुरू कर दी और रामलीला ग्राउंड में छिपे अपने साथियों के साथ हमला कर दिया। युवकों ने बेल्ट, डंडे व हॉकी से हमलाकर उसके दांत तोड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई घटना
रामकुमार गौड़ ने बताया कि हमलावरों ने रुद्रांश को चारों तरफ से घेरा हुआ था। वह जैसे-तैसे उनके चंगुल से छूटकर भाग निकला। हमलावर उसके पीछे लाठी-डंडे लेकर भागे तो उसने एक घर में घुसकर खुद को बचाया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें