फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चार सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट शुरू
विज्ञापन

गाजियाबाद/मुरादनगर। केंद्रीय राज्यमंत्री व स्थानीय सांसद जनरल वीके सिंह ने बृहस्पतिवार को जिले के चार सरकारी अस्पतालों में तैयार ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया। इसके अलावा एक नर्सिंगहोम में भी ऑक्सीजन प्लांट की शुरुआत हुई।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह सुबह जिला एमएमजी अस्पताल पहुंचे। पीएम केयर फंड से बने ऑक्सीजन प्लांट का उन्होंने फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की किल्लत सामने आई। जिले में ऑक्सीजन प्लांट शुरू करने का काम तेजी से चल रहा है। तीसरी लहर कैसी होगी यह कहा नहीं जा सकता, लेकिन इसकी रोकथाम के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा संचारी रोगों की रोकथाम के लिए भी योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। निजी अस्पतालाें को भी ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी। इस दौरान जनरल वीके सिंह ने स्वास्थ्य अधिकारियों से कोरोना टीकाकरण को लेकर जानकारी ली। जिले में अब तक 11 ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार हो गए हैं। इनमें से छह ऑक्सीजन प्लांट चल रहे हैं। जिला एमएमजी अस्पताल में सबसे बड़ा प्लांट बनाया गया है। एक हजार एलपीएम (लीटर प्रति मिनट) की क्षमता वाले इस प्लांट से जिला महिला अस्पताल को भी लाभ मिल सकेगा। इसके अलावा संजयनगर संयुक्त अस्पताल में 500 एलपीएम, डासना में 330 एलपीएम और मुरादनगर सीएचसी पर 200 एलपीएम क्षमता वाले प्लांट की सांसद जनरल वीके सिंह ने उद्घाटन किया। इस मौके पर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, सीडीओ अस्मिता लाल, सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार, एसीएमओ डॉ. विश्राम सिंह, एसडीएम आदित्य प्रजापति, सीएमएस डॉ. अनुराग भार्गव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें