फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैपिड रेल कॉरिडोर पर ट्रैक को जोड़ने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रैपिड रेल कॉरिडोर पर ट्रैक को जोड़ने का काम शुरू
विज्ञापन

गाजियाबाद। साहिबाबाद से दुहाई तक प्राथमिकता वाले रैपिड रेल कॉरिडोर पर अब ट्रैक बिछाने और उन्हें आपस में जोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। शनिवार को एनसीआरटीसी ने 180 टन की क्रेन से गुलधर और दुहाई के बीच वायडक्ट के ऊपर मोबाइल फ्लैश बट्ट वेल्डिंग प्लांट को स्थापित किया। इस प्लांट के माध्यम से ट्रैक को इस तरह वेल्ड किया जाएगा कि उस पर रैपिड रेल बिना झटका लगे 180 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ सके।
विज्ञापन

प्लांट के जरिए 18-18 मीटर लंबी रेल पटरियों को आधुनिक तकनीक के जरिये जोड़ा जाएगा। फिलहाल यह प्लांट गुलधर और दुहाई के बीच स्थापित किया गया है। एनसीआरटीसी के अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही ऐसा एक प्लांट साहिबाबाद से गाजियाबाद के बीच भी स्थापित किया जाएगा, ताकि ट्रैक बिछाने का काम तेजी से किया जा सके। इस प्रक्रिया के पूरा होने पर ट्रैक को ट्रैक्शन के अन्य काम और सिग्नलिंग के लिए दूसरे विभाग को सौंप दिया जाएगा। इस कॉरिडोर के ट्रैक सिस्टम के लिए एनसीआरटीसी की ओर से शताब्दी नगर में तैयार किए जा रहे प्री कास्ट ट्रैक स्लैब टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है। प्री कास्ट स्लैब तकनीक का प्रयोग भारत में पहली बार रीजनल रैपिड रेल के निर्माण में किया जा रहा है। साहिबाबाद से दुहाई के बीच 17 किलोमीटर लंबे इस प्राथमिकता वाले खंड में आरआरटीएस स्टेशन के डिजाइन और आर्किटेक्चर का काम फाइनल अंतिम चरण में है। वहीं 82 किलोमीटर लंबे इस पूरे प्रोजेक्ट में एलिवेटेड सेक्शन में 900 पिलर तैयार हो चुके हैं। रैपिड रेल कॉरिडोर के एलिवेटेड सेक्शन के निर्माण में 16 लॉन्चिंग गैंट्री (तारिणी) दिन-रात काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें