फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 करोड़ से संवरेंगे स्कूल, अस्पताल और मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
31 करोड़ से संवरेंगे स्कूल, अस्पताल और मैदान
विज्ञापन

गाजियाबाद। प्रधानमंत्री जन विकास योजना के तहत जिले में 31 करोड़ रुपये से स्कूल, अस्पताल और आंगनबाड़ी का कायाकल्प किया जाएगा। रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को बढ़ावा दिया जाएगा। वीडियो कांफ्रेंस में प्रमुख सचिव ने 2528 योजना के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।
अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में स्कूल, कॉलेज खेल के मैदान सहित आंगनबाड़ी केंद्रों आडिटोरियम सहित स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात दी जाएगी। बालिका विद्यालयों में बाउंड्रीवाल कराने से लेकर स्मार्ट क्लास बनवाए जाएंगे। इसके अलावा शहरी क्षेत्र के लगभग 53 आंगनबाड़ी केंद्रों का सौंदर्यीकरण होगा। रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम से लेकर सोलर पैनल भी लगवाए जाएंगे। इसके अलावा मसूरी स्थिति होली क्रॉस हॉस्पिटल में ऑपरेशन थियेटर बनाने पर सहमति बनी है।
विज्ञापन

भोजपुर ब्लॉक में प्रस्तावित काम
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज कलछीना में सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास, आरओ सिस्टम, मल्टीपरपज हॉल, साइकिल स्टैंड, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, खेल का मैदान बनेगा।
राजकीय इंटर कॉलेज त्योड़ी में सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास, आरओ सिस्टम, मल्टीपरपज हॉल, साइकिल स्टैंड, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, खेल का मैदान और शौचालय का काम होगा।
विज्ञापन

हाई स्कूल नाहली में सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास, आरओ सिस्टम, शौचालय, ओपेन जिम, स्टाफ फर्नीचर खरीदा जाएगा।
हाई स्कूल अतरौली में सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास, आरओ सिस्टम, मल्टीपरपज हॉल, शौचालय, स्टाफ फर्नीचर, स्पोर्ट्स रूम, बाउंड्रीवाल, गृह विज्ञान कक्ष बनेगा।
सीडीओ ने बताया कि वीडियो कांफ्रेंसिंग में लगभग सभी प्रस्ताव पास हो गए हैं। शासन में प्रस्ताव भेज दिए गए हैं। शासन से फाइनल मंजूरी आने के बाद प्रस्तावों पर कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें