फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग में कार खड़ी करने को लेकर दो पक्ष भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्किंग में कार खड़ी करने को लेकर दो पक्ष भिड़े
विज्ञापन

गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक की जीएच-7 सोसाइटी में पार्किंग में कार खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने पिता-पुत्र पर केस दर्ज कराया। दूसरे पक्ष ने भी तहरीर दी है। विजयनगर पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

क्रॉसिंग रिपब्लिक की जीएच-7 सोसाइटी में रहने वाले राजीव शर्मा का कहना है कि 21 अगस्त की रात को उन्हें मां को खाना पहुंचाना था। इसलिए वह अपनी कार कुछ देर के लिए सोसायटी के ही विशाल वशिष्ठ के पार्किंग स्थल पर खड़ी करके चले गए थे। थोड़ी देर बाद सोसाइटी के गार्ड ने सूचना दी कि विशाल वशिष्ठ ने उनकी कार के शीशे तोड़ दिए हैं। उन्होंने विशाल के घर जाकर विरोध जताया तो उनका बेटा देवऋषि इंकार करने लगा। लेकिन तभी पीछे से विशाल ने गाली देनी शुरू कर दी। उन्होंने विरोध किया तो विशाल ने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद उनके बेटे ने भी मारपीट की। पड़ोसी ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। उन्होंने पुलिस बुलाई तो वह उन्हें व देवऋषि को थाने ले आई। बाद में विशाल लहूलुहान हालत में थाने पहुंचे और उन पर हमला करने का झूठा आरोप लगाया। वहीं, विशाल वशिष्ठ का कहना है कि 21 अगस्त की रात करीब 11 बजे सोसायटी के राजीव शर्मा ने उनकी पार्किंग के स्थान पर अपनी कार खड़ी कर दी। उन्होंने का हटाने के लिए कहा तो राजीव शर्मा तैश में आकर धमकी देते हुए चले गए। विशाल का कहना है कि वह जैसे ही घर पर आए तो राजीव शर्मा ने नुकीली चीज से हमला कर उनका दांत तोड़ दिया। बेटा राजा उन्हें बचाने आया तो उस पर भी हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें