फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागपंचमी पर मंदिरों मे हुई विशेष पूजा

विज्ञापन
गाजियाबाद। नागपंचमी के मौके पर ऐतिहासिक दुधेश्वरनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। - फोटो : GHAZIABAD City
विज्ञापन
नागपंचमी पर मंदिरों में हुई विशेष पूजा
विज्ञापन

गाजियाबाद। नागपंचमी पर शुक्रवार को मंदिरों में विशेष पूजा हुई। इसके अलावा घरों में भी लोगों ने पूजन किया। घरों में दीवारों पर नाग बनाकर पकवान आदि से पूजन किया। इसके अलावा जिन लोगों की कुंडली में कालसर्प दोष था, उन्होंने ग्रहशांति की विशेष पूजा कराई।
विज्ञापन

दूधेश्वरनाथ मंदिर में नागपंचमी के दिन विशेष पूजा हुई। मंदिर में भगवान दूधेश्वर पर चांदी का छत्र और नाग भी लगाया गया। महंत नारायण गिरि और आचार्य लक्ष्मीकांत पाढ़ी ने विशेष पूजन किया। इसके अलावा भक्तों ने भी विशेष पूजा की। जिन्होंने ग्रह शांति की पूजा कराई, उन्होंने चांदी और सोने का सांप का जोड़ भी चढ़ाया। ज्योतिषाचार्य सागर महाराज ने नागपंचमी पर ऑनलाइन कालसर्प दोष निवारण का पूजन भी कराया। उन्होंने बताया कि जिनकी कुंडली में कालसर्प दोष, राहु-केतु दोष था, उनकेलिए ऑनलाइन कालसर्प दोष निवारण पूजन उज्जैन से कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें