फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद के पहले स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के लिए जमीन चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद के पहले स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के लिए जमीन चयनित
विज्ञापन

गाजियाबाद। नगर निगम शहर का पहला स्पोर्ट्स कांप्लेक्स राजनगर एक्स्टेंशन में बनाएगा। निगम के संपत्ति विभाग ने इसके लिए 11 हजार वर्ग मीटर जमीन चयनित कर ली है। रामा हाइट्स सोसायटी के पास खाली पड़ी नूरनगर गांव की एलएमसी जमीन पर यह कांप्लेक्स अक्टूबर तक बनकर तैयार हो जाएगा।
निगम ने पांचों जोन में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनाने की घोषणा करीब दो माह पहले की थी। इसके अलावा वार्डों में खेल मैदान भी तैयार किए जाएंगे। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने सभी पार्षदों से उनके क्षेत्र में खाली जमीन या ऐसे पार्क की जानकारी मांगी थी जिसे वह खेल मैदान या स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के लिए प्रस्तावित करना चाहते हैं। निगम का संपत्ति विभाग भी ऐसे संभावित स्थानों को चयनित करने के लिए सर्वे कर रहा है। पहले चरण में नगर निगम ने राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनाने का निर्णय लिया है। राजनगर एक्सटेंशन में संपत्ति विभाग ने रामा हाइट्स सोसायटी के पास 11 हजार वर्ग मीटर जमीन को चयनित कर लिया है।
विज्ञापन

झुग्गियों को हटाकर खाली करा ली गई जमीन
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के लिए नूरनगर गांव के कई खसरा नंबरों की जिस जमीन को चयनित किया गया था। उसके एक हिस्से पर अवैध रूप से झुग्गियां बना ली गई थीं। सर्वे के बाद यह जमीन उपयुक्त पाए जाने पर निगम के संपत्ति और प्रवर्तन विभाग ने ध्वस्तीकरण अभियान चलाकर इस जमीन को खाली करा लिया है।
प्रोफेशनल खिलाड़ियों के लिए भी होंगी सुविधाएं
नगर निगम जमीन चयनित करने के बाद कांप्लेक्स निर्माण के लिए प्लानिंग कर रहा है। निगम के अधिकारी स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) के अधिकारियों से वार्ता कर इस पर मंथन कर रहे हैं। निगम अधिकारियों का कहना है कि ‘खेलो इंडिया’ योजना की मदद से कांप्लेक्स बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें बच्चों और नॉन प्रोफेशनल खिलाड़ियों के साथ-साथ प्रोफेशनल खिलाड़ियों के खेलने के लिए भी ग्राउंड तैयार किया जाएगा। इसमें कौन-कौन से खेल शामिल रहेंगे, इस पर भी जल्द ही निर्णय हो जाएगा।
विज्ञापन

महेंद्र सिंह तंवर, नगरायुक्त = राजनगर एक्सटेंशन में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनाने के लिए जमीन चयनित करा ली गई है। जल्द ही इस पर बाउंड्रीवॉल व अन्य निर्माण कार्य शुरू कराए जाएंगे। अक्तूबर तक इस कांप्लेक्स का शुभारंभ करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें