फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं में भी बेटियों का परचम, पहले 3 पायदान पर 18 छात्राएं

विज्ञापन
खु शी मिली इतनी.....। गाजियाबाद। सीबीएसई के परिणाम आने के बाद गुरुकुल द स्कूल में खुशीयों का इजहार क - फोटो : GHAZIABAD City
विज्ञापन
10वीं में भी बेटियों का परचम, पहले 3 पायदान पर 18 छात्राएं
विज्ञापन

गाजियाबाद। सीबीएसई दसवीं के परिणाम में छात्राओं ने एक बार फिर प्रतिभा दिखाई। बिना परीक्षा पहली बार घोषित रिजल्ट में छात्राएं छात्रों से आगे रहीं। दसवीं में 98.72 प्रतिशत रहे जनपद के ओवरऑल रिजल्ट में 99.06 लड़कियां और 98.50 लड़के पास हुए। पहले तीन पाएदान पर 29 मेधावियों में से 18 छात्राओं हैं। 10 छात्र-छात्राओं ने सर्वाधिक 99.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, 99.6 फीसदी अंक पाने वालों में आठ और 99.4 फीसदी अंक पाने वालों में नौ विद्यार्थी शामिल हैं। दसवीं में पंजीकृत 24464 विद्यार्थियों में से 24152 पास हुए। उत्तीर्ण होने वालों में 9720 छात्र और 14432 छात्र शामिल रहे।
99.8 प्रतिशत लाने वाले आठ मेधावियों में चार छात्राएं
बीते पांच सालों से सीबीएसई दसवीं के परिणाम में छात्राओं का दबदबा रहा है। इस बार बिना बोर्ड परीक्षा के घोषित हुए परिणाम में भी छात्राएं छात्रों से आगे हैं। दसवीं में सर्वाधिक 99.8 प्रतिशत अंक पाने वाले 10 मेधावियों में छह छात्राएं शामिल हैं। महानगर के गुरुकुल द स्कूल की छात्रा तनीषी गुप्ता व विदुषी शर्मा, डीपीएस साहिबाबाद के छात्र वंश रैना, एमिटी इंटरनेशनल स्कूल वसुंधरा सेक्टर-छह के छात्रा अन्विता गोयल व क्रिस भटनागर, एमिटी इंटरनेशनल स्कूल वसुंधरा सेक्टर-एक की छात्रा व्याख्या अग्रवाल, सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल की छात्रा रौनक गुप्ता, डीपीएसजी इंटरनेशनल की छात्रा अदित्रि नरूला, दयावती मोदी पब्लिक स्कूल की वंशिका और डीपीएसजी वसुंधरा के छात्र केतन अग्रवाल ने संयुक्त रूप से 99.8 फीसदी अंक हासिल किए हैं। ----
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ विद्यार्थियों ने पाए 99.6 फीसदी अंक, सात छात्राएं
सीबीएसई दसवीं के नतीजों में आठ छात्र-छात्राओं ने 99.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। आठ मेधावियों में सात छात्राओं ने अपनी काबिलियत साबित की है। 99.6 प्रतिशत अंक पाने वालों में गुरुकुल द स्कूल की शांभवी सिंह, डीपीएसजी मेरठ रोड की भूमि सिंघल व नंदिनी गोयल, एमिटी इंटरनेशनल स्कूल वसुंधरा सेक्टर-6 के छात्र शुभ शर्मा और सौम्या ओबेराय, डीपीएस इंदिरापुरम की छात्रा दीप्ति श्रीवास्तव, भद्रा बिजोय व वैभव सिंह शामिल हैं। वहीं, जनपद में 99.4 प्रतिशत अंक पाने वालों में 11 मेधावियों में से पांच छात्राएं शामिल हैं। नेहरू वर्ल्ड स्कूल की इशिता गर्ग, उत्तम स्कूल फॉर गर्ल्स की छात्रा वंदिता शर्मा, जेकेजी इंटरनेशल स्कूल की छात्रा सारा जांगिड़ व ध्रुव गोयल, सेंट टेरेसा स्कूल के छात्र क्रिस अग्रवाल, एमिटी इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-छह की छात्रा अनुष्का, और डीपीएस इंदिरापुरम की छात्रा आध्या पांडेय, तुषय गुप्ता, आदित्य कांडपाल, आर्यमन मिश्रा व चिरायु साई कार्तिकेय ने 99.4 प्रतिशत अंक हासिल कर गाजियाबाद का मान बढ़ाया है।
-----
ओवरऑल रिजल्ट एक नजर में:
दसवीं परीक्षा में बैठे कुल छात्र: 24464
कुल छात्राएं: 9812
कुल छात्र: 14652
दसवीं में कुल पास हुए: 24152
पास होने का प्रतिशत: 98.72 प्रतिशत
कुल पास छात्राएं: 9720
कुल पास छात्र: 14432
छात्राओं का पास प्रतिशत: 99.06 प्रतिशत
छात्रों का कुल पास प्रतिशत: 98.50 प्रतिशत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें