फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ ड्यूल मीटर की लागत लेगा विद्युत निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
सिर्फ ड्यूल मीटर की लागत लेगा विद्युत निगम
विज्ञापन

गाजियाबाद। बहुमंजिला सोसायटी में विद्युत निगम द्वारा दिए जा रहे मल्टीपल कनेक्शन के शुल्क पर अधिकारियों का कहना है कि उपभोक्ताओं से केवल ड्यूल मीटर का शुल्क लिया जा रहा है। कनेक्शन लेने में लोगों के बीच भ्रम की स्थिति को फैलाने का काम किया जा रहा है। मल्टीपल प्वाइंट पर कनेक्शन देने के लिए विद्युत निगम ने कोई अलग से शुल्क नहीं लिया है।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता पंकज ने बताया कि 20720 रुपये में ड्यूल मीटर की ही लागत को उपभोक्ताओं से लिया जा रहा है जबकि इसमें प्रोसेसिंग फीस, नेटवर्किंग फीस भी शामिल है। ड्यूल मीटर से सोसायटी में रहने वाले उपभोक्ताओं को बिजली और जेनरेटर यूनिट का अलग-अलग पता चल सकेगा। बिजली की यूनिट का भुगतान विद्युत निगम को करना होगा। जेनरेटर की यूनिट के मुताबिक उसका भुगतान आरडब्ल्यूए या बिल्डर को दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि किसी तरह के फिटिंग चार्ज को नहीं जोड़ा जा रहा है। शिविर के माध्यम से सोसायटी में लोगों को जागरूक करने का काम भी किया जा रहा है। जिन सोसायटी में कनेक्शन लगाने में दिक्कतें आ रही हैं, वहां लोगों से बात की जा रही है। जिला प्रशासन के माध्यम से भी बैठक कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है। जिले में जनवरी में विद्युत निगम ने बहुमंजिला सोसायटी में मल्टीपल कनेक्शन देने की कवायद शुरू की है। 177 सोसायटी में विद्युत निगम सिंगल प्वाइंट कनेक्शन से मल्टीपल प्वाइंट पर कनेक्शन देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें