फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को मृत दिखा सुकन्या खाते से निकाले 70 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी को मृत दिखा सुकन्या खाते से निकाले 70 हजार
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजयनगर में एक महिला द्वारा अपनी बेटी का फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाकर सुकन्या योजना के खाते से 70 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। इस संबंध में महिला के पति ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

विजयनगर के भूड़ भारतनगर निवासी विकास बक्शी का कहना है कि उनकी शादी वर्ष 2008 में राखी से हुई थी। 2011 में पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई। उनके दो बच्चों में 12 वर्षीय बेटी एकता और 10 वर्षीय बेटा चिराग है। पत्नी उन्हें भी साथ ले गई। राखी ने तलाक दिए बिना विनय नाम के व्यक्ति से शादी कर ली है। विकास बक्शी के मुताबिक उनकी बेटी एकता का बजरिया डाकखाने में सुकन्या योजना खाता था। पत्नी राखी व उसके दूसरे पति विनय ने बेटी का फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाकर डाकखाने में प्रस्तुत कर दिया और सुकन्या योजना के खाते से 70 हजार रुपये निकाल लिए। प्रमाणपत्र में जिंदा बेटी की मौत 19 फरवरी 2020 को दर्शाई गई है। विजयनगर एसएचओ महावीर सिंह चौहान का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर उसकी पत्नी समेत दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें